7 मोड़ पेड़ कटान: समाधान के लिए बुलाई थी बैठक, बीच में छोड़कर चल दिए अधिकारी

ऋशिकेश 7 मोड़ पर पेड़ कटान मामला अभी भी सुलझा नहीं है। इसी बीच पेड़ काटे जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों और प्रशासन के बीच आज शुक्रवार को जनसंवाद बैठक आयोजित की गई। हालांकि मामले पर समाधान निकालने के बीच स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण हो गई। जिसके चलते अधिकारी को जनसंवाद बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा।

7 मोड़ पर पेड़ कटान में जनसंवाद बीच में छोड़कर चल दिए अधिकारी

दरअसल देहरादून के 7 मोड़ पेड़ कटान मामले को लेकर आयोजित जनसंवाद बैठक का उद्देश्य समाधान निकालना था। लेकिन बातचीत के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सचिव पंकज पांडे को जनता के गुस्से का करना पड़ा सामना। बैठक में काफी हंगामा और विवाद की स्थिति बनी। जिसके चलते जनसंवाद बीच में ही अधिकारी छोड़कर चले गए। फिलहाल अभी इस बैठक में कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.