देहरादून में एक कपल की सिर्फ इसलिए बेरहमी से पिटाई कर दी गई क्योंकि एक हिंदू लड़के ने मुस्लिम लड़की से शादी की थी और अब वो अपना धर्म नहीं बदलना चाहता था। धर्म ना बदलने को लेकर जहां पति कृष्णा को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया तो वहीं पत्नी सादिया को कमरे में बंद कर ताला जड़ दिया गया। क्या है इस जबरन धर्मांतरण की साजिश कि पूरी कहानी चलिए आपको बताते हैं?
देहरादून में सादिया और कृष्णा कि लव मैरिज से मचा बवाल
देहरादून में सादिया और कृष्णा कि लव मैरिज को लेकर बड़ा संग्राम छिड़ गया है। दरअसल तीन साल पहले कृष्णा और सादिया को प्यार हुआ और दोनों ने शादी करके अपनी दुनिया बसा ली। कृष्णा और सादिया सहसपुर कोतवाली के रामपुर चौई बस्ती में रहने लगे। लेकिन फिर अचानक तीन साल बाद शुरू हुआ धर्म परिवर्तन का ऐसा दबाव जिसने इस कपल की जिंदगी को नरक बना दिया।
कृष्णा के ऊपर धर्म परिवर्तन का दबाव
आरोप है कि शादी के कुछ वक्त बाद ही सादिया के घरवालों और उसी की बस्ती के कुछ लोगों ने हिंदू कृष्णा के ऊपर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरु कर दिया। लेकिन कृष्णा अपनी आस्था पर अड़ा रहा। कृष्णा ने साफ कह दिया कि वो अपना धर्म किसी भी कीमत पर नहीं बदलेगा।
दबंगों ने बेरहमी से पीटा
सादिया के घर वालों ने इसके बाद कृष्णा को ताने मारने शुरु कर दिए। कृष्णा को धमकियां भी दी गईं। जब कृष्णा नहीं झुका तो 12 सितंबर की रात को सादिया के घरवालों के साथ ही कुछ और दबंगों ने मिलकर कृष्णा के घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि दल बल के साथ ये सभी लोग कृष्णा के घर में घुसे। उन्होंने उसे घेर लिया और फिर उसके साथ बेरहमी से मारपीट करनी शुरू कर दी।
सादिया को कमरे से निकाला बाहर
जब पत्नी सादिया अपने पति कृष्णा को बचाने के लिए आई तो उसे भी इन सभी लोगों ने धक्के मारकर उस कमरे से निकाल दिया और एक कमरे में बंद कर ताला जड़ दिया। दरवाजे के उस पार सादिया रोती रही चीखती रही लेकिन सादिया के परिवार वालों का दिल नहीं पसीजा।
जान से मारने की धमकी भी
आरोप है कि दबंगाईयों ने कृष्णा को धमकी भी दी कि अगर उसने हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म नहीं अपनाया तो वो लोग उसे इस इलाके में रहने नहीं देंगे और उसे जान से मार देंगे। पीड़ित कृष्णा ने ये भी आरोप लगाया है कि इलाके का एक बीडीसी मेंबर भी आरोपियों का साथ दे रहा है।
कपल पुलिस के पास पहुंचे, छह के खिलाफ केस दर्ज
जान की भीख मांगते हुए जब पीड़ित दंपती सहसपुर कोतवाली पहुंचे तो आरोप है कि पीड़ित की फरियाद सुनने और आरोपियों को पकड़ने के बजाए थाने के ही एक पुलिसकर्मी ने पीड़ित कृष्णा को ही डराना धमकाना शुरु कर दिया
हलांकि अब इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
