उत्तराखंड मौसम: अगले चार दिन खिलेगी चटक धूप, पहाड़ों में ठंड से मिलेगी राहत !

बीते दिनों उत्तराखंड में पोस्ट मानसून की बारिश से तापमान में गिरावट होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड का अहसास हुआ था। हालांकि बीते दो दिनों से मौसम साफ होने से राहत मिली है। आज भी प्रदेशभर में धूप खिली है।

उत्तराखंड में अगले चार दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। चटक धूप खिलने से पर्वतीय इलाकों में ठंड से राहत मिलेगी साथ ही मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से रविवार को पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान है।\

शनिवार के मौसम की बात करें तो दिन भर मौसम शुष्क रहा और ठंड से राहत मिली। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून में अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 30.2 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री गिरावट के साथ 15.0 डिग्री दर्ज किया। आने वाले दिनों की बात करें तो 19 से 22 अक्तूबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। 23 अक्तूबर से एक बार फिर मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *