कोटद्वार में मकान में लगी भीषण आग, मां-बेटी झुलसीं

घर से उठते धुएं को देखकर पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिना देर किए दोनों घायलों को अपने वाहन से बेस अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल मां-बेटी की हालत ठीक बताई जा रही है।

कलालघाटी क्षेत्र के किशनपुरी में एक मकान में अचानक आग लगने से मां-बेटी घायल हो गईं। घर से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कलालघाटी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को अपने वाहन से बेस अस्पताल पहुंचाया।

कलालघाटी पुलिस चौकी इंचार्ज राजा राम डोभाल ने बताया की किशनपुरी निवासी 26 वर्षीय अनु डबराल अपनी मां नीता डबराल के साथ घर में रहती हैं। कुछ समय पहले ही उनके पिता कमलेश्वर प्रसाद डबराल का निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान अचानक घर में आग लग गई, जिससे मां-बेटी घायल हो गईं। बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उनके घर से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कलालघाटी चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए दोनों घायल महिलाओं को अपने वाहन से कोटद्वार स्थित बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। इसी दौरान अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। कहा कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। समय रहते पुलिस के पहुंचने और तत्परता दिखाने से दोनों महिलाओं को तत्काल उपचार मिल सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *