Weather Update:उत्तराखंड में होली तक शुष्क रहेगा मौसम, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

ख़बर शेयर करे -

Weather Update: छह दिन में दो पश्चिमी विक्षोभ आने से हुई वर्षा, मध्य व उच्च हिमालय में हिमपात के बाद मौसम के तेवर नरम पड़े हैं। इससे बढ़ते तापमान पर अंकुश लगा है।

पर्वतीय क्षेत्रों पर अब भी गरम कपड़े नहीं उतरे हैं। यह राहत होली के आसपास तक जारी रह सकती है। गर्मी बढ़ने का सिलसिला 20 मार्च के बाद शुरू होगा। मौसम का पिछले 10 वर्षों का ट्रेंड भी यही बताता है।

🌸25 से 31 मार्च के बीच ही रहता है सर्वाधिक तापमान

कुमाऊं का तराई क्षेत्र हो या फिर पर्वतीय भूभाग। मार्च में सर्वाधिक तापमान अंतिम सप्ताह में रिकार्ड हुआ है। पंतनगर में 25 से लेकर 31 मार्च के बीच तापमान सर्वाधिक रहता है। 2014 के बाद सर्वाधिक 36.9 डिग्री तापमान 30 मार्च 2017 को रहा था।

दूसरी ओर मुक्तेश्वर में 2023 के अपवाद को छोड़ दिया जाए तो यहां भी 25 से 31 मार्च के बीच ही सर्वाधिक तापमान रहता है। 2017 में 31 मार्च का तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। इस समय पर्वतीय क्षेत्र में 20 डिग्री व मैदानी क्षेत्र में 28 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है।

मार्च शुरुआत में अच्छी वर्षा व हिमपात हुआ है। फिलहाल गर्मी से राहत रहेगी। 10 मार्च तक मौसम में खास गतिविधि की संभावना नहीं है। धीरे-धीरे तापमान में तेजी आएगी, लेकिन बड़ा बदलाव 20 मार्च के बाद ही दिखेगा। – बिक्रम सिंह, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते बुधवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही,अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा सुबह शाम ठंड रहेगी।

News Admin


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    आपदा पीड़ितों का दर्द बांट CM धामी ने मनाया अपना 50वां जन्मदिन!

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना जन्मदिन आपदा पीड़ितों के साथ मनाया। देहरादून में भारी बारिश के बाद उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत कार्यों…


    ख़बर शेयर करे -

    Almora News:अल्मोड़ा नगर के लाला बाजार के जर्जर पार्क का 40 लाख रुपए से होगा सुधारीकरण

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -नगर के लाला बाजार स्थित नगर निगम के बदहाल पार्क के जल्द सुधारीकरण होने की उम्मीद जगी है। लंबे समय से पार्क के जर्जर हालत में होने…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *