अध्यक्ष समेत तीन पदों पर ABVP के प्रत्याशी जीते, एक पद पर NSUI का कब्जा

ख़बर शेयर करे -

 दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) 2025 चुनाव का आयोजन गुरुवार, 18 सितंबर को हुआ। इस बार 39.45 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। जिसमें 1,33,412 में से 52,635 वोट डाले गए। डूसू चुनाव के आज नतीजे आ गए हैं। काउंटिंग पूरी हो गई है, तीन पदों पर एबीवीपी और एक पद पर  एनएसयूआई ने जीत हासिल की है… यहां देखें पूरी जानकारीDUSU Election Result 2025 Live Delhi University Student Union Chunav Parinam ABVP NSUI AAP News in Hindi

 

संयुक्त सचिव पद पर भी एबीवीपी का कब्जा, दीपिका झा जीतीं

दीपिका झा मूलतः बिहार की रहने वाली है। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कॉलेज से स्नातक किया है। वर्तमान में बौद्ध अध्ययन विभाग की छात्रा हैं। दीपिका ने एबीवीपी के प्रकल्प स्टूडेंट्स फॉर सेवा में सक्रिय सहभागिता निभाई है तथा बस्ती की पाठशाला, ऋतुमति अभियान आदि के माध्यम से छात्रों के नेतृत्व में सामाजिक परिवर्तन की गतिविधियों में सक्रिय हैं।

सचिव पद पर एबीवीपी के कुणाल चौधरी ने मारी बाजी

कुणाल चौधरी मूलतः दिल्ली के रहने वाले हैं। पीजीडीएवी कॉलेज से स्नातक किया है। 2023 में पीजीडीएवी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए, अपने कॉलेज बुनियादी ढांचे के विकास के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण लड़ाई लड़ी। वर्तमान में बौद्ध अध्ययन विभाग में परास्नातक के छात्र है। कुणाल चौधरी गत वर्षों से स्टूडेंट एक्टिविज्म में सक्रिय भूमिका निभाते हुए छात्रों की आवाज को मुखरता दी है।

उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के राहुल झांसला जीते

राहुल झांसला (आयु 24 वर्ष) – बौद्ध अध्ययन में परास्नातक। पिछले दो वर्षों से छात्र मुद्दों के लिए संघर्षरत राहुल ने बेहतर विश्वविद्यालय और खेल संरचना, स्वच्छ छात्रावास व कक्षा व्यवस्था, पीने के स्वच्छ जल की उपलब्धता और महिलाओं के लिए महिला विकास प्रकोष्ठ की स्थापना की मांग की है। उन्हें पूर्वांचल और राजस्थान छात्र समुदाय से व्यापक समर्थन प्राप्त है।

अध्यक्ष पद पर जीते आर्यन मान

आर्यन मान हरियाणा के बहादुरगढ़ से हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हंसराज कॉलेज से स्नातक किया है। वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय से लाइब्रेरी साइंस के छात्र हैं। उनकी विशेष रुचि खेलों में रही है और फुटबॉल के खिलाड़ी हैं। आर्यन मान ने दिल्ली विश्वविद्यालय में एबीवीपी के फीस वृद्धि के विरोध, बुनियादी ढांचे के विकास आदि को लेकर हुए आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई है।

अध्यक्ष समेत तीन पदों पर एबीवीपी की जीत

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) 2025 चुनाव के नतीजे आ गए हैं। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के आर्यन मान जीत गए हैं। सचिव पद पर एबीवीपी के प्रत्याशी कुणाल चौधरी और संयुक्त सचिव पद दीपिका झा ने जीत हासिल की है। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई प्रत्याशी राहुल झांसला जीते हैं।
एबीवीपी प्रत्याशी
अध्यक्ष – आर्यन मान 28841
उपाध्यक्ष – गोविंद तंवर  20547
सचिव – कुणाल चौधरी 23779
संयुक्त सचिव- दीपिका झा 21825एनएसयूआई प्रत्याशी
अध्यक्ष – जोसलिन नंदिता चौधरी 12645
उपाध्यक्ष – राहुल झांसला 29339
सचिव – कबीर 16117
संयुक्त सचिव- लवकुश भड़ाना 17380

आइसा -एसएफआइ 
अध्यक्ष : अंजलि -5385
उपाध्यक्ष सोहन -4163
सचिव: अभिनंदना – 228
संयुक्त सचिव : अभिषेक – 8425कुल मतदान
अध्यक्ष: 59882
उपाध्यक्ष: 59869
सचिव:  59863
संयुक्त सचिव: 69919

16 राउंड तक कुल वोट

अध्यक्ष पद
एबीवीपी- आर्यन मान- 21854
एनएसयूआई- जोसलिन नंदिता चौधरी- 9973

उपाध्यक्ष पद
एबीवीपी-  गोविंद तंवर- 16013
एनएसयूआई- राहुल झांसला- 22770

सचिव पद
एबीवीपी- कुणाल चौधरी- 18506
एनएसयूआई- कबीर- 12419

संयुक्त सचिव पद 
एबीवीपी- दीपिका झा- 16501
एनएसयूआई- लवकुश भड़ाना – 13996

15वां राउंड

एबीवीपी प्रत्याशी
अध्यक्ष – आर्यन मान 1746
उपाध्यक्ष – गोविंद तंवर  989
सचिव – कुणाल चौधरी 1352
संयुक्त सचिव- दीपिका झा 1176

एनएसयूआई प्रत्याशी
अध्यक्ष – जोश्लिन नंदिता चौधरी 794
उपाध्यक्ष – राहुल झांसला 1984
सचिव – कबीर 869
संयुक्त सचिव- लवकुश भड़ाना 944

14वां राउंड

एबीवीपी प्रत्याशी
अध्यक्ष – आर्यन मान 1340
उपाध्यक्ष – गोविंद तंवर  862
सचिव – कुणाल चौधरी 1193
संयुक्त सचिव- दीपिका झा 1123

एनएसयूआई प्रत्याशी
अध्यक्ष – जोश्लिन नंदिता चौधरी 552
उपाध्यक्ष – राहुल झांसला 1343
सचिव – कबीर 644
संयुक्त सचिव- लवकुश भड़ाना 679

13वां राउंड

एबीवीपी प्रत्याशी
अध्यक्ष – आर्यन मान 1011
उपाध्यक्ष – गोविंद तंवर 812
सचिव – कुणाल चौधरी 830
संयुक्त सचिव- दीपिका झा 825

एबीवीपी प्रत्याशी
अध्यक्ष – जोश्लिन नंदिता चौधरी 407
उपाध्यक्ष – राहुल झांसला 863
सचिव – कबीर 609
संयुक्त सचिव- लवकुश भड़ाना  561

12वां राउंड

एबीवीपी प्रत्याशी
अध्यक्ष – आर्यन मान 1581
उपाध्यक्ष – गोविंद तंवर 1115
सचिव – कुणाल चौधरी 1446
संयुक्त सचिव- दीपिका झा 1170

एबीवीपी प्रत्याशी
अध्यक्ष – जोश्लिन नंदिता चौधरी 815
उपाध्यक्ष – राहुल झांसला 1831
सचिव – कबीर 1006
संयुक्त सचिव- लवकुश भड़ाना 1361

 

dainiksamachaar80@gmail.com


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    सरकार ने लिया पहलगाम का बदला, पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकाने किए तबाह

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -समाचार शगुन डेस्क उत्तराखंड  पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की सटीक और साहसिक एयर स्ट्राइक के बाद केंद्र सरकार ने करारा जवाब दिया है।…


    ख़बर शेयर करे -

    अप्रैल में इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड  केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर देशभर में 14 अप्रैल राजकीय…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *