रुद्रपुर। जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में गुरु पर्व के पावन अवसर पर दसवीं अन्तर्विद्यालयी गुरबाणी शबद-कीर्तन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऑक्सीजन मैन ऑफ इंडिया डॉ. गुरप्रीत सिंह रम्मी एवं समाजसेवी सरदार अमरजीत सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं गुरु की महिमा के गुणगान के साथ हुआ। विद्यालय के निदेशक ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं शिक्षकों का स्वागत करते हुए ऐसे आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के उधम सिंह नगर, नैनीताल तथा पीलीभीत जनपदों के लगभग 30 विद्यालयों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने गुरबाणी शबद-कीर्तन की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्रतियोगिता में स० जसवंत सिंह (आकाशवाणी एवं डीडी टीवी बरेली), भाई प्रभु सिंह खालसा हल्द्वानी, ज्ञानी हरप्रीत सिंह बिलासपुर एवं पूजा भट्ट रुद्रपुर ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता में श्री दशमेश स्कूल बाजपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल पीलीभीत ने द्वितीय स्थान हासिल किया। एमेनिटी पब्लिक स्कूल रुद्रपुर एवं कोलंबस पब्लिक स्कूल रुद्रपुर को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न श्रेणियों में विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पायनियर अकादमी जसपुर को सर्वश्रेष्ठ राग गायन, रेनबो पब्लिक स्कूल रुद्रपुर को सर्वश्रेष्ठ वाद्य यंत्र समन्वय, जीनियस ग्लोबल अकादमी बाजपुर को सर्वश्रेष्ठ हारमोनियम वादन तथा द ऑक्सफोर्ड अकादमी रुद्रपुर को सर्वश्रेष्ठ तबला वादन का पुरस्कार मिला।

इसी क्रम में मॉम्स प्राइड स्कूल को सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा, ग्रीन माउंट ग्लोबल स्कूल भीमताल को सर्वश्रेष्ठ उच्चारण एवं स्पष्टता, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी को सर्वाधिक भावपूर्ण प्रस्तुति तथा न्यू एरा पब्लिक स्कूल दिनेशपुर को सर्वश्रेष्ठ स्वर उतार-चढ़ाव के लिए सम्मानित किया गया। रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल गदरपुर, गुरुकुल किच्छा, श्री गुरु नानक अकादमी नानकमत्ता एवं नालंदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल किच्छा सहित अन्य विद्यालयों को भी विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। श्री गुरु नानक अकादमी के सहजदीप सिंह को मोस्ट टैलेंटेड अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. गुरप्रीत सिंह रम्मी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक चेतना का विकास करते हैं। वहीं श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कहा कि वर्तमान परिवेश में विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति, परंपराओं एवं संस्कारों से परिचित कराना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जेसीज विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ सभी धर्मों के प्रति आदर एवं सम्मान की भावना विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर एवं डीपीएस पब्लिक स्कूल रुद्रपुर ने भी उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दीं, लेकिन निर्णायक प्रतियोगिता में स्वयं को शामिल नहीं रखा। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. जसबीर कौर घुम्मन (सरहिंद, पंजाब) एवं डॉ. संजय वर्मा रुद्रपुर ने मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा उनकी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया। इस भव्य आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य किया, बल्कि आपसी सद्भाव, सेवा और आध्यात्मिक एकता का भी सुंदर संदेश दिया।