‘मुझे और मेरे परिवार को खतरा है’, अंकिता की मां ने वीडियो जारी कर जाहिर की पीड़ा

वीडियो में सोनी देवी का कहना है कि उन्हें धमकी दी गई है कि यदि उन्होंने सरकार के खिलाफ कुछ बोला तो उनके परिवार का पता तक नहीं चलेगा।

अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सोनी देवी ने धमकी मिलने का आरोप लगाते हुए अपनी पीड़ा जाहिर की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने देहरादून एसएसपी को तत्काल जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

वीडियो में सोनी देवी का कहना है कि उन्हें धमकी दी गई है कि यदि उन्होंने सरकार के खिलाफ कुछ बोला तो उनके परिवार का पता तक नहीं चलेगा। उन्होंने बेटी अंकिता को न्याय दिलाने के लिए पिछले चार साल से संघर्ष करने की बात कही। साथ ही इस दौरान अंकिता के चरित्र को लेकर की जा रही टिप्पणियों पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि ऐसे लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

आईजी ने निर्देश दिए हैं कि सोनी देवी और उनके परिवार से संपर्क कर शिकायत प्राप्त की जाए। धमकी देने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *