स्वतंत्रता सेनानी फर्जी सर्टिफिकेट मामला: SIT ने पटवारियों से शुरू की पूछताछ, जल्द होगा बड़ा खुलासा

देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। स्वतंत्रता सेनानी फर्जी सर्टिफिकेट मामले में देहरादून एसएसपी के निर्देश पर एसपी देहात के नेतृत्व में SIT टीम का गठन किया है। जिसके बाद SIT ने शनिवार को पटवारियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

SIT ने पटवारियों से शुरू की पूछताछ

बता दें देहरादून एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल के निर्देश पर एसपी देहात के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। शनिवार को एसपी देहात जया बलूनी ने पटवारियों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान एसपी देहात के साथ एसडीएम अपूर्वा सिंह भी मौजूद है।

मामले की जांच जारी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन दस्तावेजों और प्रमाण पत्रों की सत्यता की जांच की जा रही है, जिनके आधार पर स्वतंत्रता सेनानी आश्रित कोटे का लाभ लेकर MBBS में दाखिला लिए जाने का आरोप है। SIT यह भी पता लगाने में जुटी है कि संबंधित प्रमाण पत्र और दस्तावेज किस स्तर पर तैयार अथवा सत्यापित किए गए।

जल्द होगा बड़ा खुलासा: SDM

मामले को लेकर SDM अपूर्वा सिंह ने कहा कि जांच जारी है और जल्द ही मामले में बड़ा खुलासा किया जाएगा। अधिकारियों की ओर से मामले से जुड़े दस्तावेजों और रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। वहीं, SIT के गठन के बाद जांच का दायरा बढ़ने की संभावना है।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.