क्रेन की टक्कर से महिला की मौत, हादसे के बाद चालक फरार !

ख़बर शेयर करे -

काशीपुर में मंदिर से पूजा कर घर लौट रही एक महिला की क्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

काशीपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मंदिर से पूजा-अर्चना कर घर लौट रही 65 वर्षीय राजकुमारी पत्नी सुनील यादव की क्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक क्रेन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे टांडा उज्जैन चौराहे के पास हुई। जानकारी के अनुसार, टांडा उज्जैन क्षेत्र निवासी महिला मंदिर में पूजा करने के बाद घर लौट रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार क्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद क्रेन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच के साथ-साथ फरार चालक की तलाश में जुटी है।

घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है। उन्होंने आरोपी क्रेन चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए दोषी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Udham Singh Nagar: नगर निगम ने चलाया अभियान, सड़कों से 15 से अधिक लावारिस पशु पकड़े !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे –  रुद्रपुर। शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों से लावारिस पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को पहले दिन नगर निगम की टीम…


    ख़बर शेयर करे -

    Udham Singh Nagar: आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी पर भड़का आक्रोश, कोतवाली पर लोगों का प्रदर्शन !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -बाजपुर। गोलीकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्साए लोगों ने कोतवाली गेट पर प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच…


    ख़बर शेयर करे -

    One thought on “क्रेन की टक्कर से महिला की मौत, हादसे के बाद चालक फरार !

    1. I have tried many casino apps over the years but this one keeps me coming back for the smooth gameplay and awesome support team. The login process is quick and the promotions actually match the description. Highly recommended for a stress free gaming session. spbet888login

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 0 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 3 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 0 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 0 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 0 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !