चमोली में जोशीमठ-नीति मार्ग पर बादल फटने से तबाही, वैली ब्रिज क्षतिग्रस्त – Khabar Uttarakhand

चमोली जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जोशीमठ-नीति मार्ग पर तमक के पास बादल फटने से भारी तबाही की सूचना है। अचानक आई तेज धारा की चपेट में आने से यहां बना वैली ब्रिज क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके चलते नीति घाटी की ओर जाने वाला मार्ग फिलहाल बंद है।

चमोली में जोशीमठ-नीति मार्ग पर बादल फटने से तबाही

घटना के बाद क्षेत्र में आवाजाही प्रभावित हो गई है। उफनती नदी और मलबे के चलते मार्ग पर हालत चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। ऐसे में नीति घाटी की ओर जाने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।