वीरेंद्र सिंह बिष्ट के घर पहुंचकर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात

बीते दिन तीन सितंबर 2026, गुरवार को पूर्व दायित्वधारी और भाजपा उत्तराखंड के पूर्व प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन हो गया था। सीएम धामी ने भी उनके यू चले जाने पर दुख व्यक्त किया। ऐसे में आज शुक्रवार को सीएम धामी मोहब्बेवाला स्थित पूर्व प्रवक्ता के आवास पर गए। जहां पहुंचकर उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की।

वीरेंद्र सिंह बिष्ट के घर पहुंचकर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

दरअसल वीरेंद्र सिंह बिष्ट का गुरुवार सुबह निधन हो गया था। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया था। सीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पूर्व प्रवक्ता एवं पूर्व दायित्वधारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर शोक प्रकट किया था।

ऐसे में आज वो उनके मोहब्बेवाला स्थित आवास पहुंचे। जहां उन्होंने उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही परिवार वालों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं।

ये भी पढ़ें:- BJP के पूर्व दायित्वधारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख

परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन भाजपा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.