उत्तराखंड के काशीपुर में एक 6 साल की मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी अचानक फरमान नाम का एक ई रिक्शा चालक वहां आया और उसके बाद जो हुआ उसने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है।
6 साल की मासूम के साथ खौफनाक वारदात
दरअसल काशीपुर का ये हैरान कर देना वाला मामला जानकर आपके भी रोगटे खड़े हो जाएंगे। यहां एक 6 साल की छोटी सी बच्ची अपने घर के ठीक बाहर खेल रही थी। घर वालों को भी लगा कि बच्ची बाहर ही तो है, आंखों के सामने है और ये उनकी अपनी गली है तो यहां बच्ची बिल्कुल सेफ रहेगी। लेकिन किसी क्या पता था कि बच्ची के साथ ये खौफनाक वारदात हो जाएगी।
बहला फुसलाकर ई रिक्शा में बिठाकर बच्ची को ले गया फरमान
परिवार का आरोप है कि उसी समय उस गली में फरमान नाम का एक ई रिक्शा वाला आया। फरमान ने अपना रिक्शा रोका और उसकी नजरें उस 6 साल की मासूम पर पड़ गईं। बच्ची अकेली थी तो फरमान और उसी कॉलोनी के एक और शख्स ने मौका देखा। उसने बच्ची को बहला फुसलाकर ई रिक्शा में बिठाकर एक सुनसान जगह ये दोनों आदमी ले गए।
बच्ची के साथ की दरिंदगी
परिवार का आरोप है कि फरमान और वो दूसरा आदमी उस 6 साल की बच्ची को एक सुनसान जगह पर लेकर गए। जहां उन्होंने उसके साथ दरिंदगी की। परिवार के मुताबिक बाद में किसी परिचित व्यक्ति ने उस बच्ची को देखा और वो उसे वहां से छुड़ाकर घर लेकर आया।
पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज
जैसे ही ये खबर काशीपुर पुलिस तक पहुंची तो पूरा पुलिस महकमा हैरान रह गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी फरमान के खिलाफ पोक्सो एक्ट और में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की कई टीमें आरोपी फरमान की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। इस मामले के सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा है। लोग लगातार आरोपी को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।
