धामी सरकार की बड़ी सौगात!, 243 खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता साफ

राष्ट्रीय खेल पदक विजेताओं को धामी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि प्रदेश कैबिनेट ने खिलाड़ियों के लिए ‘आउट ऑफ टर्न जॉब’ पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले 243 खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी पाने का रास्ता साफ हो गया है।

धामी सरकार की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात!

दरअसल उत्तराखंड सरकार में खेल मंत्री रेखा आर्य ने प्रदेश के राष्ट्रीय खेल पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि कैबिनेट ने ‘आउट ऑफ टर्न जॉब’ पॉलिसी को अपनी मंजूरी दे दी है। इस ऐतिहासिक निर्णय से प्रदेश के 243 विजेता खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी पाने का रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही पुलिस, शिक्षा, परिवहन, खेल और युवा कल्याण जैसे 6 से 7 प्रमुख विभागों में निकलने वाली विज्ञप्ति के तहत आवेदन कर सकेंगे।

243 खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता साफ

पूरी चयन प्रक्रिया को अगले 1 से 2 महीनों में संपन्न करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा, अन्य विभागों में नियुक्त होने वाले खिलाड़ी अगले 5 वर्षों तक खेल विभाग से संबद्ध रहेंगे, ताकि वे अपनी आगे की खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी जारी रखने के साथ-साथ नए युवा खिलाड़ियों को कोचिंग और ट्रेनिंग भी दे सकें।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.