सीएम के भाषण के बाद जौलजीबी मेले में हंगामा, कांग्रेस नेता ने मंच पर फेंका माइक!

अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेले का उद्घाटन कार्यक्रम शनिवार को हंगामे की भेंट चढ़ गया और मेले का मंच दंगल में बदल गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भाषण के बाद तोड़फोड़ और बवाल से मंच और कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेले का उद्घाटन कार्यक्रम शनिवार को हंगामे की भेंट चढ़ गया। मेले का मंच दंगल में बदल गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भाषण के बाद तोड़फोड़ और बवाल से मंच और कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस विधायक हरीश सिंह धामी को मंच पर बोलने का मौका नहीं मिला तो उन्होंने और उनके समर्थकों ने मंच पर तोड़फोड़ कर डाली। माइक ऑपरेटर की ओर फेंक दिया। हालात संभालने में पुलिस कर्मियों का पसीना छूट गए। कुछ देर में इस सारे घटनाक्रम के वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो गए।

शनिवार को ऐतिहासिक जौलजीबी मेले के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भाषण के बाद अचानक माहौल गरमा गया। दरअसल सीएम के जाने के तुरंत बाद कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्थानीय विधायक हरीश धामी ने माइक थाम कर बोलना शुरू किया। तभी एकाएक माइक से आवाज आनी बंद हो गई। इस पर विधायक धामी साउंड सिस्टम ऑपरेटरों की ओर दौड़े। विधायक ने माइक, ऑपरेटर की ओर फेंककर खरी-खोटी सुनाई और कुर्सियां पटक दीं।

विधायक के इस आक्रामक व्यवहार के बीच तुरंत उनके समर्थक मंच पर चढ़ गए। देखते ही देखते मंच पर हंगामा शुरू हो गया। विधायक धामी ने भी मंच पर चढ़कर बिना माइक के लोगों से कुछ बोलने का प्रयास किया। शोर शराबे और नारेबाजी के बीच विधायक समर्थकों ने मंच पर रखी कुर्सियां, माइक, स्पीकर और माइक स्टैंड पकड़कर नीचे फेंक दिए। उग्र समर्थकों को काबू करने की कोशिश में पुलिस कर्मियों के भी हाथ-पांव फूल गए। एकाएक बदले घटनाक्रम से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर तैरने लगे और हर तरफ जौलजीबी मेले के उद्घाटन कार्यक्रम में बवाल की चर्चा होने लगी। वहीं विधायक धामी का कहना है कि उनके कार्यक्रम की अध्यक्षता कराई गई, लेकिन बोलने तक का मौका नहीं दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *