जनपद को पर्यटन मंत्रालय व पेयजल एवं स्वच्छता जलापूर्ति मंत्रालय भारत सरकार के गाइड लाइन के अनुसार स्वच्छ और सुन्दर बनाया जाएगा – डीएम नितिन सिंह भदौरिया

ख़बर शेयर करे -

रूद्रपुर – (एम सलीम खान ब्यूरो) जनपद को पर्यटन मंत्रालय व पेयजल एवं स्वच्छता जलापूर्ति मंत्रालय भारत सरकार के गाईड लाइन के अनुसार स्वच्छ व सुन्दर बनाया जायेगा। यह बात जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला कार्यालय सभागार में जनपद स्तरीय स्वच्छता ग्रीन लीफ टेस्टिंग समिति की बैठक लेते हुए कही।

जिलाधिकारी ने कहा पर्यटन एवं पेयजल स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकारी स्वच्छता ग्रीन लीफ टेस्टिंग प्रणाली के अन्तर्गत शहरों व ग्रामीण क्षेत्र में पूर्णतः सफाई व स्वच्छता बनाये रखने हेतु प्रथम चरण में तहसील व ग्राम स्तर पर समितियां गठित कर जन जागरूकता  किया जाना है। इस कार्यक्रम के तहत शहरों व ग्रामीण स्तर पर होम स्टे, होटल, धर्मशालाओं व ग्रामों में अतिथि सुविधाओं के लिए पर्याप्त बुनियादी ढांचा विकसित करना, अच्छी शौचालय सुविधा, स्वच्छ जल प्रबंधन, फीकल, स्लज प्रबंधन और ठोस कचरा तथा जल पुर्नचक्ररण आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना है। आतिथ्य सुविधाओं की सूची और मानचित्रण कर पर्यटन विभाग अथवा गठित समिति द्वारा कार्यशालाओं का आयोजन कर स्वच्छता, सफाई व हाउसकीपिंग कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके उपरांत होटल, लॉज, होम स्टे, धर्मशाला, शिविर शौचालय का स्वंय संस्थान द्वारा स्वैच्छिक मूल्यांकन कर घोषणा प्रस्तुत की जायेगी तब स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग समिति द्वारा संस्थान का सत्यापन, मूल्यांकन किया जायेगा व सर्वेक्षण मूल्यांकन के आधार रेटिंग समिति द्वारा संस्थानों का प्रमाणन कर संस्थानों को रेटिंग (अंक) प्रमाण पत्र दिये जायेगें।

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग व राज्य सड़को के किनारे कूड़ामुक्त करने हेतु सभी निकायों, लोनिवि, एनएच, राजस्व अधिकारियों को टीम बनाकर अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा राष्ट्रीय राजमार्ग व राज्य सड़क मार्गो में जहां गन्दगी कूड़ा है को चिन्हित करते हुए 10-10 किमी के पैंच हेतु अभियान चलाया जाए प्रत्येक 10 किमी के पैंच हेतु नोडल अधिकारी भी तैनात किए जाएंगे, बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, डीएफओ यूसी रावत जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल उप जिलाधिकारी रविन्द्र जुआठा, एसीएमओ डा राजेश आर्या जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट सहित सभी बीडीओ और सभी उप जिलाधिकारी वर्चुअल से जरिए जुड़े थे।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Uttarakhand: हाईकोर्ट बेंच की उम्मीद से तराई-भाबर में विकास को मिलेगी रफ्तार, रुद्रपुर-पंतनगर के लिए बढ़ीं उम्मीदें !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -हल्द्वानी के बेलबाबा में नैनीताल हाईकोर्ट की प्रस्तावित बेंच से तराई-भाबर में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी। इससे रुद्रपुर-पंतनगर कॉरिडोर कानूनी व व्यावसायिक केंद्र के रूप में…


    ख़बर शेयर करे -

    Uttarakhand News: सृष्टि कंडारी मौत केस में पतिऔर ननद गिरफ्तार, आठ महीने पहले हुई थी शादी !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    ख़बर शेयर करे -

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 4 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !