हल्द्वानी/बनभूलपुरा_खूबसूरत मामी के प्यार में पागल भांजे ने फिल्मी स्टाइल में कर डाला ऐसा काम! सिहर उठी मामी – पढ़े ख़बर

ख़बर शेयर करे -

हल्द्वानी – उत्तराखंड के हल्द्वानी के थाना बनभूलपुरा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बनभूलपुरा क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने भांजे पर अपने 5 वर्षीय बेटे के अपहरण का आरोप लगाया है। बच्चे की मां युवक की मामी है। महिला की तहरीर मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी भांजे को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार इंदिरा नगर की एक महिला कुछ समय से अपने भांजे के साथ ही रह रही थी। जिनके आपस में गहरे संबंध थे। बीते दिनों अनबन होने पर महिला भांजे को छोड़कर वो घर लौट आई थी। इससे भांजा नाराज हो गया और उसने मामी को सबक सिखाने के लिए उसके 5 साल के मासूम बेटे का अपहरण करने का मन बना लिया। युवक टॉफी दिलाने के बहाने मासूम को घर से ले गया। बच्चा जब काफी देर तक नहीं लौटा तो महिला काफी सिहर (घबरा) गई।

कुछ देर बाद महिला के पास फोन आया और युवक ने उसे छोड़कर चले आने पर धमकाया। उसने मामी से अकेले वापस आने को कहा और ऐसा ना करने पर बेटे की हत्या कर शव नाली में फेंकने की धमकी दी। इधर, बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि महिला ने मामले की सूचना थाने में दी। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और महिला को युवक के पास जाने को कहा गया।

पीछे से सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की टीम लगा दी गई। जैसे ही आरोपी युवक महिला से मिलने के लिए लालकुआं स्थित फ्लाईओवर पर पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने मौके से ही मासूम को भी सकुशल बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या की नीयत से अपहरण किए जाने की धारा में मामला दर्ज किया गया है।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Uttarakhand: हाईकोर्ट बेंच की उम्मीद से तराई-भाबर में विकास को मिलेगी रफ्तार, रुद्रपुर-पंतनगर के लिए बढ़ीं उम्मीदें !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -हल्द्वानी के बेलबाबा में नैनीताल हाईकोर्ट की प्रस्तावित बेंच से तराई-भाबर में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी। इससे रुद्रपुर-पंतनगर कॉरिडोर कानूनी व व्यावसायिक केंद्र के रूप में…


    ख़बर शेयर करे -

    Uttarakhand News: सृष्टि कंडारी मौत केस में पतिऔर ननद गिरफ्तार, आठ महीने पहले हुई थी शादी !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    ख़बर शेयर करे -

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 4 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !