नैनीताल_बंद मकान में लगी आग,दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

ख़बर शेयर करे -

नैनीताल – नैनीताल के आयारपाटा क्षेत्र में न्यू परारी कॉटेज के पास एक बंद मकान में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। इस दौरान मकान के प्रथम तल में रखी बुरादे लकड़ियां आग की चपेट में आ गई, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की सूचना पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सभी लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।

स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को आग की सूचना दी। सूचना पर दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मंगलवार तड़के नैनीताल जिले के आयारपाटा क्षेत्र में एक बंद मकान में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। तब तक मकान के प्रथम तल में रखी लकड़ियों ने आग पकड़ ली थी। जिसने विकराल रूप ले लिया था। स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल को सूचित कर दिया।

सूचना के बाद फायर टेंडर समेत मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान किसी कारोबारी का है जो दिल्ली में रहता है। बंद मकान में देर रात लगभग 12 बजे कुछ लड़कों के बोलने की आवाज आई। नशेड़ियों की अराजकता की डर से वह बाहर नहीं आये और सो गए। लेकिन सुबह लगभग तीन बजे मकान के प्रथम तक में भयानक आग लगी हुई थी।

बताया कि प्रथम तल में गोदाम बनाया गया था। जिसमें लकड़ी रखी हई थी। जो आग की चपेट में आकर जल गई। एफएसओ किशोर उपाध्याय ने बताया कि अराजक तत्वों की ओर से आग लगाने की बात सामने आ रही है। घर में लकड़ी होने के चलते आग धधक गई और विकराल रूप ले लिया। लेकिन दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। बताया कि आग से कोई भी जनहानि नहीं हुई है।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Nainital: प्रकाश पर्व पर सजा भव्य कीर्तन दरबार, गुरु की महिमा से भक्तिमय हुआ माहौल !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -हल्द्वानी। सिखों के आठवें गुरु श्री गुरु हरिकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर रामपुर रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु हरिकिशन साहिब जी महाराज में…


    ख़बर शेयर करे -

    Uttarakhand: हाईकोर्ट बेंच की उम्मीद से तराई-भाबर में विकास को मिलेगी रफ्तार, रुद्रपुर-पंतनगर के लिए बढ़ीं उम्मीदें !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -हल्द्वानी के बेलबाबा में नैनीताल हाईकोर्ट की प्रस्तावित बेंच से तराई-भाबर में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी। इससे रुद्रपुर-पंतनगर कॉरिडोर कानूनी व व्यावसायिक केंद्र के रूप में…


    ख़बर शेयर करे -

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 4 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !