दिल्ली विधानसभा चुनावों में मतदान का बढ़ा प्रतिशत, विभिन्न राजनीतिक दलों के माथे पर पड़ी सिलवटें,किसको मिलेंगी दिल्ली के सीएम की कुर्सी

ख़बर शेयर करे -

नयी दिल्ली – (एम सलीम खान ब्यूरो) दिल्ली विधानसभा चुनावों में स्थानीय लोगों ने दिल खोलकर मतदान किया और भाजपा, कांग्रेस,आम आदमी पार्टी सहित अन्य कई दलों के प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद हो गया है,अब आठ फरवरी को मतदान की गणना होगी और देर शाम तक नतीजे सामने आ जाएंगे, इन चुनावों में कांग्रेस भाजपा और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली का शासन को कब्जने के लिए ऐडी से चोटी तक का जोर लगा दिया है,खास कर इस बार केन्द्र में शासित भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सरकार बनाने के पुरा जोर लगा दिया है , भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली को फतेह करने के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य मुख्यमंत्रियों को भी इस चुनावी दंगल में झोंक दिया है उधर दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने चौथी बार दिल्ली में सरकार बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है और बहुत से मामलों पर भारतीय जनता पार्टी को घेरने का काम किया है, कांग्रेस ने भी दिल्ली विधानसभा चुनावों में जमकर भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी के खिलाफ मोर्चा खोलने का भरसक प्रयास किया है, हालांकि मतदान वाले दिन मिले रूझानों के मुताबिक आम आदमी पार्टी की दिल्ली में चौथी बार सरकार बनाने के संकेत मिले हैं वहीं रुझानों के मुताबिक कांग्रेस को एक बार करारी शिकस्त मिलती दिखाई दे रही है और बीजेपी को कुछ सीटों पर फायदा मिलता दिखाई दे रहा है, फिलहाल सटीक नतीजे तो आठ फरवरी को सामने आ जाएंगे।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    अध्यक्ष समेत तीन पदों पर ABVP के प्रत्याशी जीते, एक पद पर NSUI का कब्जा

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे – दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) 2025 चुनाव का आयोजन गुरुवार, 18 सितंबर को हुआ। इस बार 39.45 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। जिसमें 1,33,412 में से…


    ख़बर शेयर करे -

    सरकार ने लिया पहलगाम का बदला, पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकाने किए तबाह

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -समाचार शगुन डेस्क उत्तराखंड  पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की सटीक और साहसिक एयर स्ट्राइक के बाद केंद्र सरकार ने करारा जवाब दिया है।…


    ख़बर शेयर करे -

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 5 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !