यहाँ भाजपा नेता ने बीच सड़क पर दरोगा के जड़े थप्पड़_वीडियो वायरल – देखें वीडियो

ख़बर शेयर करे -

रुद्रपुर- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक सब इंस्पेक्टर और भाजपा नेता के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार दोपहर अटरिया रोड पर हुई, जहां पुलिस लाइन में तैनात सब इंस्पेक्टर हरवीर सिंह किसी काम से पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो-तीन दिनों से ड्यूटी से अनुपस्थित थे। इसी दौरान उनकी किसी से कहासुनी हो गई, जो धीरे-धीरे कहासुनी में बदल गई।

सब इंस्पेक्टर पर नशे की हालत में मोबाइल छीनने का आरोप है। मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा उत्तर मंडल महामंत्री राधेश शर्मा अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां उनकी सब इंस्पेक्टर से तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। गुस्से में आकर भाजपा नेता ने सब इंस्पेक्टर को थप्पड़ मार दिया, जिससे स्थिति बिगड़ गई। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने दरोगा हरवीर सिंह को सस्पेंड कर दिया, जबकि थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने भाजपा नेता राधेश शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इस घटना की इलाके में खूब चर्चा हो रही है और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Uttarakhand: हाईकोर्ट बेंच की उम्मीद से तराई-भाबर में विकास को मिलेगी रफ्तार, रुद्रपुर-पंतनगर के लिए बढ़ीं उम्मीदें !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -हल्द्वानी के बेलबाबा में नैनीताल हाईकोर्ट की प्रस्तावित बेंच से तराई-भाबर में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी। इससे रुद्रपुर-पंतनगर कॉरिडोर कानूनी व व्यावसायिक केंद्र के रूप में…


    ख़बर शेयर करे -

    Uttarakhand News: सृष्टि कंडारी मौत केस में पतिऔर ननद गिरफ्तार, आठ महीने पहले हुई थी शादी !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    ख़बर शेयर करे -

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 5 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !