Uttrakhand News:उत्तराखंड में इसी महीने हो सकता है भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान, चर्चाओं में यह नाम

ख़बर शेयर करे -

प्रदेश भाजपा के भीतर इस बात की चर्चा काफी गर्म है कि संगठन के नए कप्तान का एलान इस महीने हो सकता है। अब सवाल यही है कि प्रदेश संगठन की कमान किस चेहरे के हाथों में होगी। वह खांटी राजनीतिज्ञ होगा और युवा चेहरा या फिर महिला के हाथों में बागडोर सौंप कर केंद्रीय नेतृत्व नया प्रयोग करेगा।

इन सभी प्रश्नों के मध्य वरिष्ठ, युवा और महिला चेहरों का प्रतिनिधित्व करने वाले कई नाम संगठन के भीतर चर्चाओं में हैं।

प्रदेश में सांगठनिक चुनाव की जहां तक बात है तो पार्टी मंडल अध्यक्षों का एलान कर चुकी है। 19 सांगठनिक जिलों के अध्यक्ष पद पर जिन चेहरों को कमान सौंपी जानी है, उनके नामों के पैनल पार्टी केंद्रीय नेतृत्व को भेज चुकी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, एक-दो दिन में नए जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा हो जाएगी। पार्टी की यह कोशिश है कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले अपनी सांगठनिक प्रक्रिया पूरी कर ले। पार्टी के भीतर चर्चा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के तुरंत बाद पार्टी नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान कर सकती है।

 

लेकिन अभी केंद्रीय नेतृत्व ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तारीख तय नहीं की है। संगठन नेताओं का मानना है कि होली के बाद भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। इसके तुरंत बाद प्रदेश अध्यक्ष के नाम की भी घोषणा हो जाएगी। अब प्रश्न यही है कि पार्टी प्रदेश संगठन की कमान किसके हाथों में सौंपेगी? इसे लेकर तीन तरह की बातें हो रही हैं।

🌸जरूरी नहीं बदलाव हो

संगठन के भीतर यह बात बहुत तेजी से गूंज रही है कि महेंद्र भट्ट जो राज्यसभा सांसद भी हैं, को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी से शायद न हटाया जाए। संगठन की कमान उन्हीं के हाथों में बरकरार रखी जाए। उनके नेतृत्व में अब तक हुए अधिकांश चुनाव में पार्टी की जीत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उनका समन्वय इसकी प्रमुख वजह माने जा रहे हैं।

🌸पार्टी कर सकती है नया प्रयोग

लेकिन पार्टी के अंदर ही एक वर्ग के बीच यह भी चर्चा है कि पार्टी नया प्रयोग कर सकती है। इस प्रयोग में नए और युवा चेहरे को संगठन की बागडोर सौंप सकती है। यह एक युवा और महिला चेहरा भी हो सकता है। दिल्ली में महिला को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद से पार्टी में यह धारणा भी बनाई जा रही है कि पार्टी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में महिला आरक्षण लागू होने से पहले महिला नेतृत्व को प्राथमिकता देकर महिला और युवा वोट बैंक को साधना चाहती है।

🌸परिपक्व व खांटी चेहरे पर दांव

मगर पार्टी से लंबे समय से जुड़े कार्यकर्ता इससे इत्तेफाक नहीं रखते। उनकी राय में संगठन की कमान वैचारिक रूप से मजबूत, खांटी और सक्रिय चेहरे को सौंप सकती है। ऐसा चेहरा जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नर्सरी से निकलकर एबीवीपी, युवा मोर्चा से होते ही सांगठनिक दायित्वों को निभा चुका है।

🌸चर्चाओं में तैर रहे हैं ये नाम

भट्ट को रिपीट न करने की सूरत में जो नाम संगठन के भीतर गूंज रहे हैं, उनमें प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, पार्टी के तेजतर्रार विधायक विनोद चमोली, पूर्व कैबिनेट मंत्री खजान दास और एक कैबिनेट मंत्री का नाम भी लिया जा रहा है। युवा चेहरे के तौर पर जो नाम तैर रहे हैं उनमें भाजपा विधायक बीबी गैरोला, बदरी-केदार मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय का नाम की चर्चा है। महिला चेहरे के तौर पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज और पार्टी विधायक आशा नौटियाल के नाम की भी चर्चा है।

प्रदेश में सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। एक-दो दिन में जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा हो जाएगी। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व अपना कार्यक्रम भेजेगा। इस महीने के आखिर तक प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 4.80 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया हरिद्वार का रुख, 7 हजार टन कचरा हुआ जमा !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -पुलिस-प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार, 30 जुलाई से शुरू हुए कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार, कनखल, ज्वालापुर, सप्तऋषि, हरकी पैड़ी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार शिवभक्तों…


    ख़बर शेयर करे -

    Haridwar News: परिवार के बाहर जाते ही चोरों ने खंगाला घर, नकदी और गहने लेकर फरार !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 5 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !