आपदा पीड़ितों का दर्द बांट CM धामी ने मनाया अपना 50वां जन्मदिन!

ख़बर शेयर करे -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना जन्मदिन आपदा पीड़ितों के साथ मनाया। देहरादून में भारी बारिश के बाद उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को तेजी से काम करने के निर्देश दिए और पीड़ितों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने तहसील दिवस पर जनता से संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गत दिन ही कहा था कि वह अपना जन्मदिन आपदा पीड़ितों के बीच और आमजन से मिलकर मनाएंगे। समय चक्र कुछ ऐसा चला कि सोमवार देर रात्रि से ही मेघों की गर्जना के बीच देहरादून में घनघोर बरसात शुरू हो गई और विभिन्न क्षेत्रों में बादल फटने जैसी स्थिति बनी।

पौ फटते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोर्चा संभाला और आपदा प्रभावित सहस्रधारा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। आपदा का आकलन किया, पीड़ितों से मिलकर उनका दर्द साझा किया तो तबाही देखकर गमगीन भी नजर आए। मंगलवार को मुख्यमंत्री धामी ने कुछ इस अंदाज में अपना जन्मदिन मना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले ही अपने जन्मदिवस पर किसी भी प्रकार का उत्सव या औपचारिक आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया था। सादगी और सेवा के साथ जन्मदिन मनाने की अपनी इच्छा उन्होंने अपने समर्थकों से भी जाहिर की, साथ में उनसे भी भी सादगी का पालन करने की अपील की थी।

मंगलवार (16 सितंबर) को अपने 50वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह आपदा की सूचना मिलने के बाद से ही आपदा प्रबंधन में जुट गए। उन्होंने तड़के ही जिलाधिकारियों से आपदा से हुए नुकसान का विवरण लिया और स्वयं देहरादून के प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लेने निकल पड़े।

सबसे पहले उन्होंने देहरादून में मालदेवता क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान कार से उतर कर वह सीधे जेसीबी पर चढ़ गए और प्रभावितों के बीच पहुंचकर नुकसान के बारे में जानकारी ली। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में उन्होंने अधिकारियों से राहत कार्य तत्काल प्रारंभ करने और पीड़ितों की कठिनाइयों का समाधान करने के निर्देश दिए।

उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रभावितों की हर संभव सहायता की जाएगी। उन्होंने सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन से आपदा से भी राहत व बचाव कार्यों में कोताही नहीं बरतने और जनजीवन सामान्य बनाने के लिए तुरंत सक्रियता के साथ कार्य करने को कहा।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    हल्द्वानी में दो कारो में भीषण टक्कर। लाख लाख बचे सवार।

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे – हल्द्वानी। गौला बाईपास पर बुधवार को दो कारों की जोरदार भिड़ंत में बड़ा हादसा टल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार सड़क से उतरकर…


    ख़बर शेयर करे -

    Almora News:अल्मोड़ा नगर के लाला बाजार के जर्जर पार्क का 40 लाख रुपए से होगा सुधारीकरण

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -नगर के लाला बाजार स्थित नगर निगम के बदहाल पार्क के जल्द सुधारीकरण होने की उम्मीद जगी है। लंबे समय से पार्क के जर्जर हालत में होने…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 4 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !