मसूरी घूमने आए दिल्ली निवासी नवविवाहित दंपती यहां एक होमस्टे में ठहरे थे। सुबह पति ने देखा कि पत्नी के मुंह से खून निकल रहा था और बेसुध थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित कियाना टिपरीधार क्षेत्र के एक होम स्टे में ठहरे नवविवाहित दंपती में से महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के फार्मासिस्ट ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
बताया कि दंपती 13 जून को दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचे थे और 14 जून की रात करीब 11:30 बजे मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित होम स्टे में ठहरे थे। रात करीब 3:30 बजे दोनों कमरे में सो गए थे। सुबह पति ने देखा कि पत्नी के मुंह से खून निकल रहा था और बेसुध थी, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे में खून के निशान भी मिले हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

