उत्तराखंड में रेस्क्यू बच्चों के लिए विशेष आवास की व्यवस्था, बाल तस्करी पर आयोग सख्त!

ख़बर शेयर करे -

राज्य स्तरीय समन्वय बैठक में बच्चों के विरुद्ध बढ़ती हिंसा, गुमशुदगी, बाल तस्करी, यौन शोषण और अन्य सामाजिक उत्पीड़न जैसे विषयों पर गहन चर्चा की गई।उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग हर जिले में दो से चार ऐसी संस्थाओं और आवासों की पहचान करेगा, जहां रेस्क्यू किए गए बच्चों को सुरक्षित माहौल में रखा जा सकेगा। आयोग ऐसे संस्थाओं को फिट संस्था घोषित करेगा। नशे की गिरफ्त में आए बच्चों के उचित उपचार के लिए हर जिला अस्पताल में दो बेड आरक्षित किए जाएंगे।बाल अधिकार आयोग ने बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को एक राज्य स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की। आयोग कार्यालय में हुई इस बैठक में बच्चों के विरुद्ध बढ़ती हिंसा, गुमशुदगी, बाल तस्करी, यौन शोषण और अन्य सामाजिक उत्पीड़न जैसे विषयों पर गहन चर्चा की गई। इसमें बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम और किशोर अपराध जैसे संवेदनशील मामले शामिल थे।बच्चों के विरुद्ध हो रही हिंसात्मक घटनाओं को रोकने के लिए आयोग ने ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया है। आयोग ने पुलिस विभाग से पिछले तीन वर्षों में गुम हुए सभी बच्चों की स्थिति पर एक व्यापक रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ काम करने की आवश्यकता जताई है

82 बच्चे अपने घर वापस नहीं लौटे : अध्यक्ष

उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना ने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट में बच्चों से जुड़े अपराध के मामले बड़ी संख्या में दिखाई देते हैं, लेकिन गायब हुए ज्यादातर बच्चे उसी दिन या घटना के अगले दिन अपने परिवार के पास वापस आ जाते हैं। पिछले तीन साल में 82 मामले ऐसे सामने आए हैं, जिनमें बच्चे अपने घरों को वापस नहीं लौटे।

\"\"


ख़बर शेयर करे -

Related Posts

अब तेजी से कटेंगे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन

ख़बर शेयर करे -

ख़बर शेयर करे -The post अब तेजी से कटेंगे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन appeared first on Avikal Uttarakhand. यूपीसीएल- तय लक्ष्य पूरा नहीं होने पर एमडी ने जताई नाराज़गी…


ख़बर शेयर करे -

तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से किया सम्मानित

ख़बर शेयर करे -

ख़बर शेयर करे -The post तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से किया सम्मानित appeared first on Avikal Uttarakhand. तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75…


ख़बर शेयर करे -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

  • By
  • August 26, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 24, 2026
  • 4 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views

उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !