खटीमा/झनकट। खटीमा और झनकट क्षेत्र में बृहस्पतिवार को भी लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। वायुमंडल में आर्द्रता अधिक होने के कारण दिनभर उमस रही। उमस और गर्मी के चलते बाजार क्षेत्र में सुनसानी रही। मौसम वेधशाला के प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि क्षेत्र का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार भी को बारिश की संभावना नहीं है। गर्मी इसी तरह जारी रहेगी। संवाद

