देहरादून में दर्दनाक हादसा: लालपुल के पास सिटी बस ने 6 मजदूरों को रौंदा, एक की मौत!

ख़बर शेयर करे -

देहरादून के लालपुर क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सिटी बस ने सड़क पर चल रहे लोगों को कुचल दिया।देहरादून के पटेलगनर लालपुर क्षेत्र में एक सिटी बस ने छह मजदूरों को कुचल दिया। इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि अन्य पांच की हालत नाजुक है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस ने सड़क किनारे चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार बस चालक को दौरा पड़ा था। चालक फिलहाल पुलिस हिरासत में है।

हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की टक्कर से छह से अधिक लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया और राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के बाद घायल सड़क पर तड़पते रहे, लेकिन उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए शुरुआत में कोई वाहन चालक तैयार नहीं हुआ। स्थिति ऐसी बन गई कि पुलिस को राह चलते वाहनों को जबरन रुकवाना पड़ा, ताकि घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा जा सके।

कई लोगों ने घायलों की मदद के लिए आगे आकर पुलिस का सहयोग किया
बताया जा रहा है कि समय पर एंबुलेंस भी मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिसके चलते स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायलों को ई-रिक्शा और ऑटो में बैठाकर अस्पताल रवाना किया। दर्दनाक हादसे का मंजर देखकर आसपास मौजूद लोग भी सहम गए। कई लोगों ने घायलों की मदद के लिए आगे आकर पुलिस का सहयोग किया। दुर्घटना के कारण क्षेत्र में काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

 


ख़बर शेयर करे -

Related Posts

अब तेजी से कटेंगे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन

ख़बर शेयर करे -

ख़बर शेयर करे -The post अब तेजी से कटेंगे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन appeared first on Avikal Uttarakhand. यूपीसीएल- तय लक्ष्य पूरा नहीं होने पर एमडी ने जताई नाराज़गी…


ख़बर शेयर करे -

तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से किया सम्मानित

ख़बर शेयर करे -

ख़बर शेयर करे -The post तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से किया सम्मानित appeared first on Avikal Uttarakhand. तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75…


ख़बर शेयर करे -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

  • By
  • August 26, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 24, 2026
  • 4 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views

उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !