हल्द्वानी में देर रात बड़ा धमाका, सपा नेता के बेटे के शोरूम में भीषण आग; लाखों का नुकसान!

ख़बर शेयर करे -

मीरा मार्ग स्थित जूते के शोरूम में मंगलवार की देर रात भीषण आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गनीमत रही कि जब आग लगी अधिकतर दुकानें बंद हो चुकी थीं। मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा।

बेटे सुमेर सिद्दीकी का मीरा मार्ग में माशा शूज नाम से शोरूम है। मंगलवार देर शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात 10 बजे के किसी ने उनकी दुकान से धुआं निकलता देखा तो उन्हें सूचना दी।

HA

सूचना पर दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के चार वाहनों की मदद से डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। समय रहते सूचना मिलने से आग को आसपास की दुकानों तक पहुंचने से रोका गया। सुमेर के अनुसार आग से लाखों का नुकसान हुआ है। एफएसओ मिंदर पाल सिंह के अनुसार आग लगने के कारणों का पता लगाने के साथ ही दमकल विभाग क्षति का आकलन करेगा।

बाजार बंद होने के बाद भीड़भाड़
मंगलवार रात बाजार लगभग बंद हो चुका था लेकिन जब लोगों तक आग लगने की सूचना पहुंची तो मौके पर भीड़ जुटना शुरू हो गई। इस क्षेत्र में दिन के समय काफी लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। अगर आग दिन में लगी तो फायरकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ सकती थी। वहीं अगर हादसा देर रात होता तो आग कई और दुकानों को चपेट में ले सकती थी।

 \"\"

 


ख़बर शेयर करे -

Related Posts

अब तेजी से कटेंगे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन

ख़बर शेयर करे -

ख़बर शेयर करे -The post अब तेजी से कटेंगे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन appeared first on Avikal Uttarakhand. यूपीसीएल- तय लक्ष्य पूरा नहीं होने पर एमडी ने जताई नाराज़गी…


ख़बर शेयर करे -

तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से किया सम्मानित

ख़बर शेयर करे -

ख़बर शेयर करे -The post तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से किया सम्मानित appeared first on Avikal Uttarakhand. तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75…


ख़बर शेयर करे -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

  • By
  • August 26, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 24, 2026
  • 4 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views

उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !