अल्मोड़ा: जानलेवा अंधे मोड़ों पर पुलिस का पहरा, हादसों पर लगेगी लगाम? !

ख़बर शेयर करे -

अल्मोड़ा। जिले की सड़कों पर सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने और हादसों पर अंकुश लगाने के लिए अल्मोड़ा पुलिस ने एक बड़ी व प्रभावी सुरक्षा पहल शुरू की है। जिले के कई चौराहे, घुमाव और तिराहे अक्सर सड़क हादसों के कारण रक्त रंजित होते रहे हैं।

इन संवेदनशील और अंधे मोड़ों (ब्लाइंड टर्न) पर दृश्यता (विजिबिलिटी) कम होने के कारण लगातार दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी जो कई बार लोगों का आखिरी सफर साबित होती थी। इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए अब पुलिस ने इन खतरनाक मोड़ों पर कन्वेक्स मिरर (विशेष दर्पण) लगाने की शुरुआत कर दी है।चौकी प्रभारी एनटीडी, उप निरीक्षक दिनेश परिहार ने पुलिस टीम के साथ अपने क्षेत्र के संवेदनशील और अंधे मोड़ों का स्थलीय निरीक्षण किया। आम जनता, स्थानीय वाहन चालकों और पर्यटन सीजन में आने वाले बाहरी पर्यटकों की सुरक्षा के दृष्टिगत इन चिन्हित स्थानों पर कन्वेक्स मिरर स्थापित कराए गए।

इन मिरर के लगने से अब चालकों को विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों की गतिविधियां और दूरी स्पष्ट रूप से दिखाई दे सकेंगी जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बेहद कम हो जाएगी। इस कार्य को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने स्वयं मौके पर मुस्तैद रहकर मजदूरों के साथ इन मिरर को पूरी मजबूती और सटीक कोण पर स्थापित कराया।

पुलिस की इस जनहितकारी पहल से स्थानीय निवासियों, वाहन चालकों और पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी। इससे पहाड़ी रास्तों पर यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुगम और दुर्घटनामुक्त बनाने में बड़ी सहायता प्राप्त होगी। – चंद्रशेखर घोड़के, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अल्मोड़ा
\"\"

ख़बर शेयर करे -

Related Posts

अब तेजी से कटेंगे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन

ख़बर शेयर करे -

ख़बर शेयर करे -The post अब तेजी से कटेंगे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन appeared first on Avikal Uttarakhand. यूपीसीएल- तय लक्ष्य पूरा नहीं होने पर एमडी ने जताई नाराज़गी…


ख़बर शेयर करे -

तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से किया सम्मानित

ख़बर शेयर करे -

ख़बर शेयर करे -The post तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से किया सम्मानित appeared first on Avikal Uttarakhand. तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75…


ख़बर शेयर करे -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

  • By
  • August 26, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 24, 2026
  • 4 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views

उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !