काशीपुर में 5 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक फायर स्टेशन!

ख़बर शेयर करे -

काशीपुर। औद्योगिक क्षेत्र व इसके आसपास के क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण के उद्देश्य से अत्याधुनिक अग्निशमन केंद्र बनाया जा रहा है। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस फायर स्टेशन में हर सुविधाएं होंगी। इसके लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। काशीपुर को एक महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र माना जाता है। यहां सैकड़ों छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं। वर्तमान में यहां एक फायर स्टेशन मौजूद है लेकिन उसकी इमारत जर्जर हो चुकी है। इसी कारण अब नए भवन का निर्माण किया जा रहा है। नए अग्निशमन केंद्र में चार गैराज बनाए जाएंगे। इसमें प्रशासनिक भवन और कर्मचारियों के लिए बैरक भी शामिल होंगे। अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कार्यालय कक्ष भी होंगे। फायर ब्रिगेड वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। उपकरण भंडारण कक्ष और एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा। भवन का डिजाइन आधुनिक अग्नि सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।औद्योगिक क्षेत्र लगातार हो रहा विकसित
काशीपुर में औद्योगिक क्षेत्र लगातार विकसित हो रहा है। यहां संचालित सैकड़ों औद्योगिक इकाइयों के कारण आग लगने का जोखिम बना रहता है। मौजूदा फायर स्टेशन की इमारत काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी है। ऐसे में एक नए और आधुनिक केंद्र की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। यह नया केंद्र आग की घटनाओं पर तेजी से काबू पाने में मदद करेगा।कोट –
काशीपुर में पांच करोड़ की लागत से अत्याधुनिक फायर स्टेशन बनाया जा रहा है। बजट स्वीकृत हो चुका है जल्द ही काम शुरू होने की संभावना है।
– श्याम सिंह, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी\"\"


ख़बर शेयर करे -

Related Posts

अब तेजी से कटेंगे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन

ख़बर शेयर करे -

ख़बर शेयर करे -The post अब तेजी से कटेंगे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन appeared first on Avikal Uttarakhand. यूपीसीएल- तय लक्ष्य पूरा नहीं होने पर एमडी ने जताई नाराज़गी…


ख़बर शेयर करे -

तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से किया सम्मानित

ख़बर शेयर करे -

ख़बर शेयर करे -The post तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से किया सम्मानित appeared first on Avikal Uttarakhand. तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75…


ख़बर शेयर करे -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

  • By
  • August 26, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 24, 2026
  • 4 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views

उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !