शतरंज में इन चार खिलाड़ियों का जलवा, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते खिताब !

ख़बर शेयर करे -

लालपुर। भारतीयम स्कूल में देवभूमि चेस एसोसिएशन की तरफ से आयोजित 20वीं राज्य स्तरीय चेस प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। फाइनल मैचों में विभिन्न वर्गों के विजेता घोषित किए गए। रिव्या जोशी, ध्रुव विश्नोई, अदविका कुमार और श्रेयांश साहू ने अपने-अपने वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अंडर-13 बालिका वर्ग में नैनीताल की रिव्या जोशी पहले, ऊधम सिंह नगर की समक्ता गुप्ता दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर-13 ओपन वर्ग में हरिद्वार के ध्रुव विश्नोई प्रथम, ऊधम सिंह नगर के अभिमन्यु सिंघल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 जूनियर बालिका वर्ग में देहरादून की अदविका विजेता बनीं, हरिद्वार की अमिशु गुप्ता ने दूसरा स्थान पाया। अंडर-19 जूनियर ओपन वर्ग में ऊधम सिंह नगर के श्रेयांश साहू प्रथम, देहरादून के परीक्षित नौटियाल दूसरे स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शतरंज से बच्चों का शारीरिक व बौद्धिक विकास होता है। देवभूमि चेस एसोसिएशन के महासचिव संजीव कुमार ने बताया कि विजयी खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का संचालन चीफ ऑर्बिटर मृत्युंजय सिंह, डिप्टी चीफ ऑर्बिटर रुपेश कुमार, ऑर्बिटर अवि सिंह और नीरज साह के निर्देशन में किया गया। इस दौरान देवभूमि चेस एसोसिएशन की प्रदेश कोषाध्यक्ष डाॅ. सीमा सिंह, भारतीयम स्कूल के चेयरमैन भरत गोयल, प्रधानाचार्य रश्मि आनंद, दिलीप साहू, पवन सिंह आदि उपस्थित रहे।
\"\"

ख़बर शेयर करे -

Related Posts

अब तेजी से कटेंगे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन

ख़बर शेयर करे -

ख़बर शेयर करे -The post अब तेजी से कटेंगे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन appeared first on Avikal Uttarakhand. यूपीसीएल- तय लक्ष्य पूरा नहीं होने पर एमडी ने जताई नाराज़गी…


ख़बर शेयर करे -

तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से किया सम्मानित

ख़बर शेयर करे -

ख़बर शेयर करे -The post तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से किया सम्मानित appeared first on Avikal Uttarakhand. तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75…


ख़बर शेयर करे -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

  • By
  • August 26, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 24, 2026
  • 4 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views

उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !