Haridwar Crime News: महिला लंबे समय से बीमारी थी। इसलिए पति उसकी बीमारी से परेशान हो गया और उसने पति की हत्या कर दी।
हरिद्वार में बहादराबाद पुलिस ने पत्नी को जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने के आरोप में फरार चल रहे पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना का खुलासा विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की रिपोर्ट में जहरीले पदार्थ से मौत की पुष्टि होने के बाद हुआ। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
इसके बाद वैज्ञानिक साक्ष्यों और विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी पति अफजाल की भूमिका स्पष्ट होने पर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी क्षेत्र छोड़कर फरार होने की फिराक में है। इस पर शनिवार को बढ़ेड़ी राजपूतान हाईवे पुल, शांतर्शाह क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

