Rishikesh: शॉर्ट सर्किट से बिजलीघर में लगी आग, 500 केवीए ट्रांसफार्मर फुंका, घंटों बाधित रही सप्लाई !

ख़बर शेयर करे -

बैराज स्थित बिजलीघर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने से 500 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग बुझाई। बिजली गुल होने के बाद बैराज कॉलोनी में करीब 17 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। रविवार शाम चार बजे आपूर्ति बहाल हो पाई। बिजलीघर में ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नजर नहीं आए।

शनिवार रात 11:15 बजे बैराज स्थित बिजलीघर में लगे ट्रांसफार्मर में आग लग गई थी। बिजली घर में मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई। आग की लपटें तेज होते देख कर्मचारियों ने अपने अधिकारियों और अग्निशमन विभाग को फोन कर जानकारी दी। अग्निशमन की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।

बताया जा रहा है कि बिजलीघर में लगे 500 केवीए के ट्रांसफार्मर में काफी दिनों से लीकेज हो रहा था। बिजली का लोड अधिक होने के कारण ट्रांसफार्मर काफी गर्म हो रहा था। लेकिन विभागीय इंजीनियरों ने लीकेज को लेकर गंभीरता नहीं बरती। बिजलीघर में लगे ट्रांसफार्मरों को जलने से बचाने के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए थे।
रविवार को 11:30 बजे मीडिया की टीम जब बैराज बिजलीघर पहुंची तो वहां पर एक कूलर ही दिखा। वह भी बंद पड़ा था। दूसरे ट्रांसफार्मर के पास कूलर नहीं था। परिसर के आगे और पीछे गाजर घास उगी थी। बिजलीघर के बाहर पोलों पर बेल चढ़ रही थी। इस बिजलीघर में दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। एक ट्रांसफार्मर 500 केवीए (फुंक गया) और दूसरा 10 एमवीए का है।
बैराज कॉलोनी में 17 घंटे बाद आई बिजली
बैराज बिजलीघर में आग लगने की घटना के बाद ट्रांसफार्मर फुंकने से बैराज कॉलोनी में रात 11:35 बजे से शाम चार बजे तक बिजली गुल रही। लोग बिजलीघर के नंबर पर फोन करते रहे। कुछ लोग स्वयं ही बिजलीघर पहुंच गए। शाम चार बजे बिजली आपूर्ति सुचारु की गई। वहीं ट्रांसफार्मर जलने के दौरान बिजलीघर के अंदर विस्थापित फीडर के पैनल में लगा मीटर भी जल गया।


पशुलोक विस्थापित कॉलोनी में दो दिन से बिजली गुल

पशुलोक विस्थापित कॉलोनी और पशुपालन विभाग की कॉलोनी में दो दिन से बिजली गुल है। ऊर्जा निगम की ओर से कोई समाधान नहीं निकाला जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बिजलीघर पर आकर बताया कि क्षेत्र में बिजली का वोल्टेज कम ज्यादा होने की शिकायत थी। उसके बाद दो दिन से बिजली गुल है, जिससे करीब 100 परिवार प्रभावित हैं। जबकि बैराज कॉलोनी में 200 परिवार प्रभावित रहे।

अस्थायी ट्रांसफार्मर लगाकर की आपूर्ति
500 केवीए ट्रांसफार्मर जलने के बाद ऊर्जा निगम की ओर से अस्थायी ट्रांसफार्मर लगाकर व्यवस्था बनाई गई। इसके लिए अतिरिक्त केबल भी डाली गई।


कोट-

बैराज बिजलीघर में आग लगने से 500 केवीए ट्रांसफार्मर जल गया था। फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अस्थायी ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। बैराज कॉलोनी में शाम चार बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।


ख़बर शेयर करे -

Related Posts

अब तेजी से कटेंगे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन

ख़बर शेयर करे -

ख़बर शेयर करे -The post अब तेजी से कटेंगे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन appeared first on Avikal Uttarakhand. यूपीसीएल- तय लक्ष्य पूरा नहीं होने पर एमडी ने जताई नाराज़गी…


ख़बर शेयर करे -

तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से किया सम्मानित

ख़बर शेयर करे -

ख़बर शेयर करे -The post तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से किया सम्मानित appeared first on Avikal Uttarakhand. तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75…


ख़बर शेयर करे -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

  • By
  • August 26, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 24, 2026
  • 4 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views

उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !