हंगामे के बाद पिथौरागढ़ जिला महिला कांग्रेस कार्यकारिणी भंग

ख़बर शेयर करे -

The post हंगामे के बाद पिथौरागढ़ जिला महिला कांग्रेस कार्यकारिणी भंग appeared first on Avikal Uttarakhand.

देखें वीडियो- पिथौरागढ़ कांग्रेस में बवाल, तीन को नोटिस

परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में अनुशासनहीनता के बाद हुई कार्रवाई

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। जिसका डर था वही बात हो गयी। पिथौरागढ़ में कांग्रेस के परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में हंगामा होने पर जिला महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग कर दी गयी। और तीन नेताओं को नोटिस जारी किया गया।
मंगलवार को शुरू हुए सम्मेलन के दौरान मंच संचालन, नेताओं के स्वागत और स्थानीय पदाधिकारियों को मंच पर स्थान देने को लेकर असंतोष पैदा हुआ।

इसी दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी और कुछ अन्य कार्यकर्ताओं ने मंच पर आपत्ति जताई, जिसे प्रदेश नेतृत्व ने अनुशासनहीनता माना।
हो हल्ला होने पर स्थानीय विधायक मयूख महर ने भी तेवर दिखाए। सम्मेलन में हुआ घपला स्थाबीय कांग्रेस की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

इस हंगामे के बाद उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने पिथौरागढ़ जिला महिला कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। इस संबंध में मंगलवार को कार्यालय आदेश जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार, 30 जून को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित “परिवर्तन संकल्प सम्मेलन” के दौरान पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान पिथौरागढ़ जिला महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी द्वारा पार्टी मंच पर गंभीर अनुशासनहीनता किए जाने का मामला संज्ञान में आया।

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने आदेश में कहा है कि संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से पिथौरागढ़ जिला महिला कांग्रेस की पूरी जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है।

कार्यालय आदेश की प्रतिलिपि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा सहित कांग्रेस संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी प्रेषित की गई है। इस कार्रवाई को संगठन में अनुशासन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

\"\"

तीन नेताओं को कारण बताओ नोटिस

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा घोर अनुशासनहीनता के चलते पार्टी के तीन नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अन्दर स्पष्टीकरण देने को कहा है।
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन राजेन्द्र सिंह भंडारी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेशभर में परिवर्तन संकल्प सम्मेलन आयोजित किये जा रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में आज पिथौरागढ़ में परिवर्तन संकल्प सम्मेलन के दौरान पार्टी नेता महेन्द्र सिंह लुंठी, दीपक लुंठी एवं महिला जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी द्वारा पार्टी अनुशासनहीनता के खिलाफ मंच पर अभद्रता की गई जिसे पार्टी नेतृत्व द्वारा गम्भीरता से लिया गया तथा उक्त तीनों नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अन्दर स्पष्टीकरण देने को कहा है।

\"\"
\"\"
\"\"
\"\"

The post हंगामे के बाद पिथौरागढ़ जिला महिला कांग्रेस कार्यकारिणी भंग appeared first on Avikal Uttarakhand.


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    अब तेजी से कटेंगे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -The post अब तेजी से कटेंगे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन appeared first on Avikal Uttarakhand. यूपीसीएल- तय लक्ष्य पूरा नहीं होने पर एमडी ने जताई नाराज़गी…


    ख़बर शेयर करे -

    तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से किया सम्मानित

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -The post तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से किया सम्मानित appeared first on Avikal Uttarakhand. तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 4 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !