Udham Singh Nagar: किच्छा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार की टक्कर से महिला की मौत !

ख़बर शेयर करे -

रुद्रपुर। किच्छा रोड पर सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को चालक और उसकी बहन ने निजी अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वार्ड नंबर 15 किच्छा निवासी शबनम (36) पत्नी नाजिम इन दिनों अपने पिता नवाब खान के घर रुद्रपुर रह रही थी। वह किच्छा रोड स्थित एक घर में काम कर परिवार की आजीविका में सहयोग करती थी। बताया गया कि सोमवार शाम शबनम अपनी छोटी बहन शना के साथ शिमला पिस्तौर क्षेत्र में सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे में शबनम गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से भागा नहीं बल्कि महिला को उसकी बहन की मदद से एक निजी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर ने महिला का इलाज शुरू किया लेकिन देर रात इलाज के दौरान शबनम ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मंगलवार को सूचना मिलने पर बगवाड़ा चौकी से एसआई मोहन चंद्र जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक जानकारी जुटाई। परिजनों के अनुसार, शबनम अपने पीछे छह वर्ष की एक पुत्री छोड़ गई हैं। सीओ विभव सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।


ख़बर शेयर करे -

Related Posts

अब तेजी से कटेंगे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन

ख़बर शेयर करे -

ख़बर शेयर करे -The post अब तेजी से कटेंगे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन appeared first on Avikal Uttarakhand. यूपीसीएल- तय लक्ष्य पूरा नहीं होने पर एमडी ने जताई नाराज़गी…


ख़बर शेयर करे -

तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से किया सम्मानित

ख़बर शेयर करे -

ख़बर शेयर करे -The post तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से किया सम्मानित appeared first on Avikal Uttarakhand. तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75…


ख़बर शेयर करे -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

  • By
  • August 26, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 24, 2026
  • 4 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views

उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !