आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए कर्णप्रयाग तहसील प्रशासन ने बदरीनाथ हाईवे पर मॉक ड्रिल की।
किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन अपनी तैयारियों को लगातार परख रहा है। इसकी के तहत कर्णप्रयाग तहसील प्रशासन द्वारा बदरीनाथ हाईवे पर एक मॉक ड्रिल की गई। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपदा पूर्व की व्यवस्थाओं का आकलन करना और बचाव कार्यों में शामिल विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करना था।

