उत्तराखंड के रेल यात्रियों को झटका, ट्रैफिक ब्लॉक से कई ट्रेनों का बदला मार्ग, देखें पूरी सूची !

ख़बर शेयर करे -

जुलाई में रेल यात्रियों को सफर से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लेनी चाहिए। मुरादाबाद–बरेली रेलखंड पर ट्रैक के अनुरक्षण और टैंपिंग कार्य के कारण रेलवे ने 4 से 31 जुलाई तक अलग-अलग दिनों में 25 ट्रैफिक ब्लॉक स्वीकृत किए हैं।

मुरादाबाद – बरेली रेलखंड पर रेलपथ अनुरक्षण एवं संरक्षा कार्यो के चलते जुलाई माह में अलग – अलग दिनों में ट्रैफिक ब्लाॅक लिया जाएगा। इसका असर मंडल में संचालित होने वाली ट्रेनों के आवागमन पर पड़ेगा। इस दौरान कुछ ट्रेनों को मार्ग परिवर्तन कर और नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि मुरादाबाद – बरेली रेलखंड पर टैंम्पिंग कार्य के चलते 4 जुलाई से 31 जुलाई तक 25 ट्रैफिक ब्लाॅक स्वीकृत किए गए हैं। इस दौरान गाड़ी संख्या 15910 लालगढ़ – डिबू्रगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस को 3, 5, 7, 10, 12, 14, 16, 19, 21, 23 और 29 जुलाई को मुरादाबाद – चंदौसी – कंैट मार्ग से संचालित किया जाएगा। ट्रेन का रामपुर रेलवे स्टेशन पर आगमन नहीं होगा।

\"\"
रामपुर, मिलक, कलक्टरगंज स्टेशन से नहीं गुजरेगी ट्रेन
बरेली जंक्शन के बजाय बरेली कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को ठहराव दिया जाएगा। गाड़ी संख्या 13152 जम्मूतवी – कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन को 3 व 29 जुलाई को मुरादाबाद – चंदौसी – बरेली कैंट मार्ग से संचालित किया जाएगा। इस दौरान ट्रेन रामपुर, मिलक, कलक्टरगंज स्टेशन से नहीं गुजरेगी।
बरेली जंक्शन के बजाय ट्रेन बरेली कैंट स्टेशन पर ठहरेगी। गाड़ी संख्या 13042 जम्मूतवी – हावड़ा एक्सप्रेेस को भी 6 जुलाई को मुरादाबाद – चंदौसी – बरेली कैंट मार्ग से संचालित किया जाएगा।

देरी से चलेंगी यह ट्रेनें

सीनियर डीसीएम ने बताया कि गाड़ी संख्या 15211 दरभंगा – अमृतसर एक्सप्रेस 4, 6, 9, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 24, 28 व 30 जुलाई को 45 मिनट और 24 जुलाई को 90 मिनट नियंत्रित कर चलेगी। गाड़ी संख्या 12204 अमृतसर – सहरसा एक्सप्रेस 4, 8, 11 और 15 जुलाई को 30 मिनट, गाड़ी संख्या 14603 नरपतगंज – अमृतसर एक्सप्रेस 24 जुलाई को 90 मिनट, गाड़ी संख्या 55301 मुरादाबाद – लालकुआँ पैसेंजर और गाड़ी संख्या 15128 नई दिल्ली – बनारस एक्सप्रेस 26 जुलाई को 30 – 30 मिनट जबकि गाड़ी संख्या 20506 नई दिल्ली – डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 26 जुलाई को 90 मिनट नियंत्रित कर संचालित की जाएंगी।


ख़बर शेयर करे -

Related Posts

अब तेजी से कटेंगे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन

ख़बर शेयर करे -

ख़बर शेयर करे -The post अब तेजी से कटेंगे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन appeared first on Avikal Uttarakhand. यूपीसीएल- तय लक्ष्य पूरा नहीं होने पर एमडी ने जताई नाराज़गी…


ख़बर शेयर करे -

तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से किया सम्मानित

ख़बर शेयर करे -

ख़बर शेयर करे -The post तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से किया सम्मानित appeared first on Avikal Uttarakhand. तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75…


ख़बर शेयर करे -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

  • By
  • August 26, 2026
  • 2 views
  • By
  • August 24, 2026
  • 5 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 2 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 2 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 2 views

उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !