उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, हरीश कुमार गोयल संभालेंगे देहरादून जिला जज का पद !

ख़बर शेयर करे -

उत्तराखंड की न्यायिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए हाईकोर्ट ने कई अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार की अधिसूचना जारी की है। इस क्रम में हरिश कुमार गोयल को देहरादून का जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार से जुड़ी अधिसूचना जारी की है। इसके तहत पौड़ी गढ़वाल के परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश हरिश कुमार गोयल को देहरादून का नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। यह पद खाली था और उनका तबादला तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

इसके अलावा नैनीताल के प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार को एनडीपीएस विशेष न्यायालय, नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं देहरादून की एफटीसी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुसुम को विशेष पॉक्सो न्यायालय, देहरादून का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।

इसी तरह देहरादून के तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक श्रीवास्तव को विशेष न्यायालय-2 (एनडीपीएस), देहरादून का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं ऊधमसिंह नगर की एफटीसी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनीता गुंजियाल को विशेष पॉक्सो न्यायालय, ऊधमसिंह नगर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
हाईकोर्ट ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी), हरिद्वार में विधि सलाहकार के पद के लिए हरिश कुमार गोयल के नाम की संस्तुति राज्य सरकार को भेजी है। इसके साथ ही हरिद्वार के पंचम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुण वोहरा को विधि सलाहकार का अतिरिक्त प्रभार देने की भी सिफारिश की गई है। इन दोनों मामलों में अंतिम निर्णय राज्य सरकार की अधिसूचना जारी होने के बाद प्रभावी होगा। 


ख़बर शेयर करे -

Related Posts

अब तेजी से कटेंगे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन

ख़बर शेयर करे -

ख़बर शेयर करे -The post अब तेजी से कटेंगे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन appeared first on Avikal Uttarakhand. यूपीसीएल- तय लक्ष्य पूरा नहीं होने पर एमडी ने जताई नाराज़गी…


ख़बर शेयर करे -

तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से किया सम्मानित

ख़बर शेयर करे -

ख़बर शेयर करे -The post तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से किया सम्मानित appeared first on Avikal Uttarakhand. तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75…


ख़बर शेयर करे -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

  • By
  • August 26, 2026
  • 2 views
  • By
  • August 24, 2026
  • 5 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 2 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 2 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 2 views

उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !