डोईवाला में विधायक निधि से विकास कार्यों को मिली रफ्तार

ख़बर शेयर करे -

The post डोईवाला में विधायक निधि से विकास कार्यों को मिली रफ्तार appeared first on Avikal Uttarakhand.

तीन परियोजनाओं का लोकार्पण व शुभारंभ

नागल ज्वालापुर और बड़कली में सड़क निर्माण के साथ संत रविदास मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विधायक बृजभूषण गैरोला ने विधायक निधि से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शुभारंभ किया। इस दौरान ग्राम पंचायत नागल ज्वालापुर में विधायक निधि से लगभग ₹4.90 लाख की लागत से निर्मित आंतरिक सड़क का लोकार्पण किया गया।

इसके अलावा ग्राम नागल ज्वालापुर की अनुसूचित समाज बस्ती में ₹1.30 लाख की लागत से संत रविदास महाराज मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ भी किया गया।
इसी क्रम में ग्राम बड़कली स्थित त्रिदेव एनक्लेव में विधायक निधि से ₹4.50 लाख की लागत से निर्मित आंतरिक सड़क का भी लोकार्पण किया गया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास, बेहतर सड़क संपर्क और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए विधायक निधि का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए विकास कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

इस अवसर पर पूर्व दर्जाधारी करन बोहरा, ग्राम प्रधान राखी सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री ललित पंत, नरेंद्र थापा, हीरा थापा, रेखा, उपाध्यक्ष उमेद बोहरा, अंकित पंवार, आशा बहुगुणा, दिग्विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

The post डोईवाला में विधायक निधि से विकास कार्यों को मिली रफ्तार appeared first on Avikal Uttarakhand.


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    अब तेजी से कटेंगे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -The post अब तेजी से कटेंगे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन appeared first on Avikal Uttarakhand. यूपीसीएल- तय लक्ष्य पूरा नहीं होने पर एमडी ने जताई नाराज़गी…


    ख़बर शेयर करे -

    तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से किया सम्मानित

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -The post तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से किया सम्मानित appeared first on Avikal Uttarakhand. तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 4 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !