Uttarakhand Weather Update: देहरादून-हरिद्वार समेत कई जिलों में येलो अलर्ट, सतर्क रहने की सलाह !

ख़बर शेयर करे -

मौसम विभाग की ओर से आज सोमवार को भी देहरादून समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने कहीं-कहीं तेज बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

 

मानसून ने उत्तराखंड में तेजी पकड़ ली है। सोमवार को बागेश्वर जनपद में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के बाकी जनपदों में भी दिन में कई दौर की बारिश के आसार हैं। देहरादून, हरिद्वार समेत बाकी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने सात से 11 जुलाई के बीच भी पूरे प्रदेश में बारिश के आसार जताए हैं।

दून के कई क्षेत्रों में हुई बारिश, कुछ रहे सूखे

 

दून घाटी में रविवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। दिनभर आसमान पर घने बादलों का डेरा रहने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश पूरे शहर में एक समान नहीं हुई। कुछ इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि कई क्षेत्र पूरी तरह सूखे रहे। सुबह करीब 11 बजे राजपुर रोड क्षेत्र में तेज बारिश हुई, जिससे कुछ देर के लिए सड़कें भीग गईं और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा शहर के कुछ अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं शहर के कई इलाकों में बादल तो छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई।

दिनभर धूप नहीं निकलने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा। बादलों की वजह से वातावरण में ठंडक बनी रही और लोगों को पिछले कुछ दिनों से हो रही उमस से राहत मिली। मौसम सुहावना होने से पार्कों और बाजारों में भी लोगों की आवाजाही बढ़ी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हैं।


ख़बर शेयर करे -

Related Posts

अब तेजी से कटेंगे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन

ख़बर शेयर करे -

ख़बर शेयर करे -The post अब तेजी से कटेंगे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन appeared first on Avikal Uttarakhand. यूपीसीएल- तय लक्ष्य पूरा नहीं होने पर एमडी ने जताई नाराज़गी…


ख़बर शेयर करे -

तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से किया सम्मानित

ख़बर शेयर करे -

ख़बर शेयर करे -The post तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से किया सम्मानित appeared first on Avikal Uttarakhand. तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75…


ख़बर शेयर करे -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

  • By
  • August 26, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 24, 2026
  • 4 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views

उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !