UK: नौकरी की तलाश में निकला था बेटा, 10 साल बाद तस्वीर से खुला मौत का राज; 2023 से लावारिस पड़ा था शव !

ख़बर शेयर करे -

2016 में लापता हुए पप्पू नेगी का शव 2023 में मिला पर 3 साल तक अज्ञात रहा। हाल ही में एक तस्वीर से परिजनों ने पहचाना, जिससे 10 साल का इंतजार खत्म हुआ।

 

तीन साल तक सरकारी रिकॉर्ड में वह सिर्फ एक \’\’अज्ञात शव\’\’ था। न कोई नाम, न कोई अपना लेकिन एक तस्वीर ने इंतजार की लंबी और दर्दनाक कहानी का अंत कर दिया। बरहैनी-बन्नाखेड़ा मार्ग पर जून 2023 में मिले युवक के शव की शिनाखत आखिरकार चमोली जिले के गैरसैंण स्थित देवीपुरी गांव निवासी हयात सिंह उर्फ पप्पू नेगी के रूप में हो गई। बाजपुर कोतवाली में जैसे ही परिजनों ने तस्वीर देखी तो तीन साल से दबा दर्द आंखों से छलक पड़ा।

पप्पू नेगी वर्ष 2016 में रोजगार की तलाश में घर से निकला था। होटल में काम करता था लेकिन धीरे-धीरे परिवार से उसका संपर्क पूरी तरह टूट गया। परिजन वर्षों तक उसके लौटने की आस लगाए रहे। किसी को यह नहीं पता था कि छह साल पहले घर छोड़ने वाला उनका बेटा तीन साल पहले ही दुनिया छोड़ चुका था।

इस मार्मिक कहानी में मोड़ तब आया जब बन्नाखेड़ा चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह खड़ायत पुराने लंबित मामलों की पड़ताल कर रहे थे। रजिस्टर में दर्ज एक अज्ञात शव की फाइल पर उनकी नजर पड़ी। उन्होंने मृतक की तस्वीर गैरसैंण क्षेत्र के अपने परिचितों और सहपाठियों को भेजी। तस्वीर गांव तक पहुंची तो परिजनों ने पप्पू को पहचान लिया।

रविवार को भाई खिलाफ सिंह, तहेरे भाई कलम सिंह और भरत सिंह, चाचा प्रदीप सिंह और बहनोई पुष्कर सिंह बाजपुर पहुंचे। तस्वीर देखते ही परिवार की उम्मीद और हकीकत आमने-सामने खड़ी थीं। जिस बेटे और भाई के लौटने की राह वर्षों से देखी जा रही थी, उसकी पहचान अब केवल एक तस्वीर में बची थी। परिजनों ने बताया कि पप्पू शराब का अधिक सेवन करता था और घर से निकलने के बाद फिर कभी नहीं लौटा।

पुलिस के अनुसार 26 जून 2023 में बरहैनी मार्ग पर करीब 30 वर्षीय युवक का शव मिला था। पोस्टमार्टम सहित सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गईं लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी थी। तीन साल बाद अब उस फाइल को एक नाम, एक परिवार और एक अधूरी कहानी मिल गई।

26 जून 2023 को बरहैनी मार्ग पर मिले अज्ञात युवक की शिनाख्त हो गई है। गैरसैंण से पहुंचे परिजनों ने फोटो देखकर मृतक की पहचान हयात सिंह उर्फ पप्पू नेगी के रूप में की है। 

ख़बर शेयर करे -

Related Posts

अब तेजी से कटेंगे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन

ख़बर शेयर करे -

ख़बर शेयर करे -The post अब तेजी से कटेंगे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन appeared first on Avikal Uttarakhand. यूपीसीएल- तय लक्ष्य पूरा नहीं होने पर एमडी ने जताई नाराज़गी…


ख़बर शेयर करे -

तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से किया सम्मानित

ख़बर शेयर करे -

ख़बर शेयर करे -The post तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से किया सम्मानित appeared first on Avikal Uttarakhand. तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75…


ख़बर शेयर करे -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

  • By
  • August 26, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 24, 2026
  • 4 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views

उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !