UK News: मासूम की जान पर भारी पड़ी लापरवाही, रेलिंग में शीशा नहीं था…20 फीट नीचे गिरने के बाद मौत !

ख़बर शेयर करे -

मध्य प्रदेश से नैनीताल घूमने आए विशाल सोनी के तीन वर्षीय बेटे गौरांत की रविवार को होटल की बालकनी से गिरकर मौत हो गई।

पहाड़ में सुकून की तलाश और सुनहरी यादें संजोने की चाहत हंसते-खेलते परिवार के लिए कभी न भूलने वाले जीवनभर के दर्द में बदल गई। रविवार को भवाली रोड स्थित एक होटल की बालकनी में खेलते वक्त हुए दर्दनाक हादसे ने मासूम गौरांत को असमय ही छीन लिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे की सांसें बचाने के लिए बदहवास परिजन उसे नैनीताल से हल्द्वानी और फिर वहां से दिल्ली लेकर भागे लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। दिल्ली पहुंचने से पहले ही मासूम ने दम तोड़ दिया।

मध्य प्रदेश के रानापुर जागुआ निवासी विशाल सोनी परिवार के साथ नैनीताल घूमने आए थे। परिवार भवाली रोड स्थित जोखिया क्षेत्र के एक होटल में ठहरा हुआ था। रविवार सुबह बच्चे कमरे के बाहर बालकनी में खेल रहे थे। इसी दौरान बालकनी की रेलिंग में शीशा नहीं होने के कारण तीन वर्षीय गौरांत का संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 20 फीट नीचे जा गिरा। हादसे के बाद होटल में चीखपुकार मच गई। परिवार के लोग बदहवास हाल में मासूम को बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर सुनील ने बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया। जांच में सिर और गर्दन में गंभीर फ्रैक्चर की पुष्टि होने पर चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया।

पिता विशाल सोनी के अनुसार दिल्ली पहुंचने से करीब 20 किलोमीटर पहले ही गौरांत की सांसें थम गईं। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुछ ही देर पहले तक परिवार के साथ हंसता-खेलता मासूम अब केवल यादों में रह गया। इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। यह हादसा होटलों में सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। यदि बालकनी और ऊंचे स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम होते तो शायद यह हादसा नहीं होता। बता दें कि एक सप्ताह पहले तल्लीताल क्षेत्र के एक होटल के रिसेप्शन से भी दो वर्षीय बच्ची नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

 


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Nainital: प्रकाश पर्व पर सजा भव्य कीर्तन दरबार, गुरु की महिमा से भक्तिमय हुआ माहौल !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -हल्द्वानी। सिखों के आठवें गुरु श्री गुरु हरिकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर रामपुर रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु हरिकिशन साहिब जी महाराज में…


    ख़बर शेयर करे -

    उच्च न्यायालय नैनीताल में समान नागरिक संहिता के नियमों को चुनौती देने वाली जनहित याचिकाओं पर सुनवाई, केन्द्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी, 42 दिनों में जवाब दाखिल करने के आदेश

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -उत्तराखंड – (एम सलीम खान ब्यूरो) नैनीताल उच्च न्यायालय में लागू की गई समान नागरिक संहिता U C C के नियमों को चुनौती देने वाली जनहित याचिकाओं…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 4 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !