Dehradun: घने जंगल में भटकीं पांच महिलाएं, एसडीआरएफ ने 12 किमी पैदल चलकर बचाई जान !

ख़बर शेयर करे -

जंगल में रास्ता भटक गई पांच महिलाओं को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला।

देहरादून लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के पास घने जंगल में रास्ता भटक जाने से पांच महिलाओं की जान पर बन आई, लेकिन एसडीआरएफ ने समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

एसडीआरएफ के अनुसार डीसीआर देहरादून और चौकी हर्रावाला से सूचना मिली कि लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के निकट जंगल में पांच महिलाएं रास्ता भटक गई हैं और अपने स्तर पर बाहर निकलने में असमर्थ हैं।

सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी शैलेंद्र रावत के नेतृत्व में एसडीआरएफ की अलर्ट टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ ने स्थानीय पुलिस और वन विभाग के साथ संयुक्त रूप से सर्च अभियान शुरू किया। घने जंगल, दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच टीम ने करीब 12 किलोमीटर तक पैदल सर्च ऑपरेशन चलाया।
सुरक्षा सावधानियां बरतने की अपील
कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने जंगल के भीतर फंसी सभी पांच महिलाओं को सकुशल खोज निकाला। इसके बाद उन्हें सुरक्षित पैदल जंगल से बाहर लाकर रोड हेड तक पहुंचाया गया और फिर चौकी हर्रावाला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई और समन्वित रेस्क्यू अभियान से सभी महिलाओं को सुरक्षित बचा लिया गया। अधिकारियों ने जंगल या ट्रैकिंग क्षेत्र में जाने वाले लोगों से निर्धारित मार्ग का ही उपयोग करने और आवश्यक सुरक्षा सावधानियां बरतने की अपील की है।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Dehradun: हरिद्वार बाईपास-2 पर बड़ी सहमति, राजाजी टाइगर रिजर्व से गुजरेगा नया रूट !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -हरिद्वार बाईपास-2 के लिए एलाइनमेंट तय होने से चंडीदेवी मंदिर बैरियर से नेपाली फार्म तक नया बाईपास बनाया जाएगा। प्रस्तावित मार्ग का अधिकांश हिस्सा राजाजी टाइगर रिजर्व…


    ख़बर शेयर करे -

    Kanwar Yatra: दून शहर में नहीं घुसेंगे कांवड़ियों के वाहन, ट्रैफिक पुलिस का नया प्लान लागू !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -कांवड़ यात्रा के दौरान देहरादून में सुचारु यातायात बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक तैयारी की है। स्कूल खुलने, बारिश से प्रभावित सड़कों और बढ़ते ट्रैफिक…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 5 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !