टावर विवाद में नहीं निकला कोई रास्ता, प्रशासन-कंपनी और किसानों की बैठक बेनतीजा खत्म !

ख़बर शेयर करे -

 

काशीपुर। कुमाऊं और गढ़वाल के बीच बन रही बिजली लाइन में टावरों का रोड़ा खड़ा हो गया है। काशीपुर के किसान खेतों में टावर लगाने का विरोध कर रहे हैं। मामला सुलझाने के लिए प्रशासन, कंपनी और किसानों के बीच चली वार्ता भी बेनतीजा रही है।

भारत सरकार के प्रोजेक्ट के तहत श्रीनगर-रम्पुरा, काशीपुर 400 केवी बिजली घर तक डबल सर्किट लाइन बिछाई जा रही है। इसके लिए ग्राम सीतारामपुर में किसानों के खेत में दो टावर लगने हैं। मंगलवार को टावर लगाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे थे। खेत में टावर लगाने की भनक लगते ही किसान हरदीप सिंह, सुखविंदर सिंह, रवींद्र सिंह, मेजर सिंह, केवल सिंह आदि वहां जमा हो गए। आरोप लगाया कि टावर लगाने का न तो कोई नोटिस मिला ना ही सूचना मिली है। कार्यदायी संस्था गलत सर्वे कर जबरदस्ती खेतों में टावर लगा रही है। इसके बाद तीनों पक्षों के बीच दो घंटे तक वार्ता चली, लेकिन मामले का हल नहीं निकला। अब सुलह के लिए 13 जुलाई की तिथि नियत की गई है।
यह है भारत सरकार का प्रोजेक्ट
भारत सरकार सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटीलिटी (सीटीयू) ने उत्तराखंड में गढ़वाल के श्रीनगर से कुमाऊं के रम्पुरा काशीपुर 400 केवी बिजली घर को जोड़ने के लिए लाइन निर्माण को टेंडर निकाले थे। कार्यदायी संस्था हैदराबाद की कंपनी खंदूखाल रम्पुरा ट्रांसमिशन प्रा.लि. (केआरटीएल) ने करीब 575 करोड़ रुपये में इस टेंडर को हासिल कर लिया था। सरकार 35 साल तक प्रति वर्ष कंपनी को 60 करोड़ देगी। इस कंपनी ने कार्य का जिम्मा मेघा इंजीनियरिंग कंपनी को सौंपा है। दिसंबर 2022 से कार्यदायी संस्था ने लाइन निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। इसी वर्ष इसके पूरा होने की संभावना है।
कोट:
सीतारामपुर में दो टावर लगने हैं। किसानों ने टावर लगाने को मना किया है। सरकार ने आपत्ति दर्ज कराने के लिए वर्ष 2023 और 2024 में गजट नोटिफिकेशन निकाल रखा था। किसानों की समस्या का समाधान किया जाएगा।

– बीके सिंह, जीएम (प्रोजेक्ट मैनेजर), खंदूखाल रम्पुरा ट्रांसमिशन प्रा.लि. कार्यालय कोटद्वार
कोट:
कंपनी और किसानों के बीच वार्ता कराई गई है। किसानों ने 13 जुलाई तक का समय लिया है। निर्धातिर तिथि को इस मामले का पटाक्षेप हो जाएगा।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Udham Singh Nagar: नगर निगम ने चलाया अभियान, सड़कों से 15 से अधिक लावारिस पशु पकड़े !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे –  रुद्रपुर। शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों से लावारिस पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को पहले दिन नगर निगम की टीम…


    ख़बर शेयर करे -

    क्रेन की टक्कर से महिला की मौत, हादसे के बाद चालक फरार !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -काशीपुर में मंदिर से पूजा कर घर लौट रही एक महिला की क्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 4 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !