Uttarakhand News: ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय का फूटा गुस्सा, हड़ताल पर बैठे, कंपनी को दी चेतावनी !

ख़बर शेयर करे -

रुद्रपुर में ब्लिंकिट स्टोर के बाहर डिलीवरी वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर डिलीवरी सेवा ठप कर दी

रुद्रपुर के मलिक कॉलोनी स्थित ब्लिंकिट स्टोर के बाहर डिलीवरी वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर डिलीवरी सेवा ठप कर दी। आरोप है कि लंबे समय से मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिससे उन्हें कठिन परिस्थितियों में काम करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार की देर रात अचानक ब्लिंकिट स्टोर के बाहर डिलीवरी वर्कर्स ने काम ठप कर अपनी मांगों को लेकर हंगामा कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया गया कि स्टोर पर प्रतिदिन करीब 2500 ऑर्डर आते हैं, जबकि पर्याप्त संख्या में पेपर बैग उपलब्ध नहीं कराए जाते। उनका कहना है कि कंपनी बैग का शुल्क लेने के बावजूद कई ऑर्डर बिना बैग के भेजती है, जिससे डिलीवरी कर्मचारियों को ग्राहकों के सामने असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है।

महिलाओं के निजी उपयोग के सामान खुले में पहुंचाने पर कई बार विवाद की नौबत भी आ जाती है। हड़ताली कर्मचारियों ने मांग की कि गर्मी के मौसम में इंसेंटिव बढ़ाया जाए, सभी ऑर्डरों के लिए पर्याप्त पेपर बैग उपलब्ध कराए जाएं, स्टोर पर साफ पेयजल की व्यवस्था हो और स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, ईपीएफ व ईएसआई जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। 


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    मंदिर चढ़ावे में पारदर्शिता की पहल, मनसा देवी मंदिर के पुजारियों को मिले बिना जेब वाले कपड़े !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -मनसा देवी मंदिरमें पुजारियों को दिए गए बिना जेब वाले कपड़े दिए गए। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष ने कहा कि दान में किसी भी अनियमितता पर…


    ख़बर शेयर करे -

    Uttarakhand Rain Alert: पहाड़ों में भारी बारिश का खतरा, मैदानों में मौसम हुआ सुहावना !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -प्रदेश भर के पर्वतीय इलाकों में आज मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।   उत्तराखंड में मंगलवार को रुक-रुककर हुई बारिश…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 4 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !