Kedarnath Yatra: पैदल यात्रा सुचारू, हर संवेदनशील पॉइंट पर निगरानी; घोड़ा-खच्चर संचालन पर रोक जारी !

ख़बर शेयर करे -

केदारनाथ पैदल यात्रा सुचारू हो गई है। संवेदनशील स्थानों पर टीमें तैनात हैं। हालांकि घोड़ा-खच्चर संचालन अब भी बंद हैं।

 

केदारनाथ पैदल मार्ग पर शनिवार को यात्रा सामान्य रूप से संचालित हो रही है। जबकि छौड़ी के पास भारी बोल्डर गिरने के बाद घोड़ा-खच्चर संचालन अब भी बंद है। मार्ग पर मलबा हटाने का कार्य जारी है और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के लिए टीमें तैनात हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि आपदा प्रबंधन, पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें पैदल मार्ग पर लगातार निगरानी कर रही हैं। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में यात्रियों को सुरक्षा के साथ पार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मार्ग से बोल्डर और मलबा हटाने का कार्य तेजी से चल रहा है।

इसके पूरा होने के बाद घोड़ा-खच्चर संचालन भी शुरू कराया जाएगा। उधर, केदारघाटी में मौसम अभी भी खराब बना हुआ है और रुक-रुक कर बारिश हो रही है। ऐसे में यात्रियों से मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है। 


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Uttarakhand: हाईकोर्ट बेंच की उम्मीद से तराई-भाबर में विकास को मिलेगी रफ्तार, रुद्रपुर-पंतनगर के लिए बढ़ीं उम्मीदें !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -हल्द्वानी के बेलबाबा में नैनीताल हाईकोर्ट की प्रस्तावित बेंच से तराई-भाबर में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी। इससे रुद्रपुर-पंतनगर कॉरिडोर कानूनी व व्यावसायिक केंद्र के रूप में…


    ख़बर शेयर करे -

    Uttarakhand News: सृष्टि कंडारी मौत केस में पतिऔर ननद गिरफ्तार, आठ महीने पहले हुई थी शादी !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 3 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 5 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 3 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !