देहरादून-ऋषिकेश फोरलेन विवाद: पेड़ कटान पर सीएम धामी की रोक, बोले- पहले बनेगी आम सहमति !

ख़बर शेयर करे -

सीएम ने देहरादून-ऋषिकेश हाईवे परियोजना को लेकर जनता, पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय लोगों की चिंताओं को गंभीरता से लिया है। सीएम ने निर्देश दिए हैं और स्पष्ट किया है कि जब तक सर्वसम्मति नहीं बनती, तब तक पेड़ों का कटान स्थगित रहेगा।

देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना को लेकर पिछले कुछ दिनों से अनेक नागरिकों, पर्यावरण प्रेमियों एवं स्थानीय लोगों द्वारा व्यक्त की जा रही चिंताओं और सुझावों का मैंने गंभीरता से संज्ञान लिया है। यह परियोजना भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की एक महत्वपूर्ण अवसंरचना परियोजना है, जिस पर माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों तथा सभी आवश्यक वैधानिक एवं पर्यावरणीय स्वीकृतियों एवं प्रक्रियाओं का पालन करते हुए कार्यवाही की जा रही थी।

परियोजना में वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए लगभग 3.5 किलोमीटर लंबे हाथी अंडरपास तथा छोटे वन्यजीवों के आवागमन के लिए विशेष कल्वर्ट जैसी व्यवस्थाओं का भी प्रावधान किया गया है, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष एवं सड़क दुर्घटनाओं में वन्यजीवों की मृत्यु की घटनाओं में कमी लाने में सहायता मिलेगी, जो अक्सर इस रास्ते में देखा जाता है। विकास हमारे लिए आवश्यक है, लेकिन जनभावनाओं, पर्यावरण और स्थानीय हितों की अनदेखी कर कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा। इसी उद्देश्य से प्रमुख सचिव एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी हितधारकों, स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं विशेषज्ञों से पुनः विस्तृत संवाद स्थापित किया जाए।

सीएम ने कहा उच्च न्यायालय के निर्देशों एवं निर्णय का पूर्ण सम्मान करते हुए आगे की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही, जब तक सभी पक्षों के साथ संतोषजनक सहमति एवं विश्वास का वातावरण नहीं बन जाता, तब तक इस परियोजना के अंतर्गत आने वाले पेड़ों का कटान स्थगित रखा जाएगा।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Uttarakhand: हाईकोर्ट बेंच की उम्मीद से तराई-भाबर में विकास को मिलेगी रफ्तार, रुद्रपुर-पंतनगर के लिए बढ़ीं उम्मीदें !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -हल्द्वानी के बेलबाबा में नैनीताल हाईकोर्ट की प्रस्तावित बेंच से तराई-भाबर में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी। इससे रुद्रपुर-पंतनगर कॉरिडोर कानूनी व व्यावसायिक केंद्र के रूप में…


    ख़बर शेयर करे -

    Uttarakhand News: सृष्टि कंडारी मौत केस में पतिऔर ननद गिरफ्तार, आठ महीने पहले हुई थी शादी !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 5 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !