Rishikesh News: नीलकंठ कांवड़ मेले के लिए 23 सेक्टर और 7 जोन में बंटा मेला क्षेत्र, मजिस्ट्रेट तैनात !

ख़बर शेयर करे -

कांवड़ मेला को लेकर जिला प्रशासन पौड़ी गढ़वाल ने कमर कस ली है। नीलकंठ कांवड़ मेले में शांति, कानून व्यवस्था और यातायात सुचारू रखने के लिए पूरे मेला क्षेत्र को 23 सेक्टर और सात जोन में विभाजित किया गया है।

जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया की ओर से मेले में कार्यकारी मजिस्ट्रेटों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। संपूर्ण कांवड़ क्षेत्र के ओवरऑल इंचार्ज उप जिलाधिकारी यमकेश्वर चतर सिंह चौहान को बनाया गया है। उनके साथ अतिरिक्त जोनल मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार यमकेश्वर वैभव जोशी भी सुपर जोन की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रत्येक जोन में एक जोनल मजिस्ट्रेट तैनात रहेगा।

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत पौड़ी संजय खंडूड़ी, वन्यजीव प्रतिपालक चीला चित्रांजली नेगी, जिला पंचायत के इंजीनियर ईश्वर चंद, सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कोटद्वार अमित कुमार, जलनिगम कोटद्वार के कार्यकारी अभियंता नवीन बिष्ट, सहायक श्रम आयुक्त कोटद्वार सिरताज सिंह रांगड़, नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के अधिशासी अधिकारी दीपक कुमार शर्मा को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
नीलकंठ मंदिर परिसर से लेकर रामझूला तक हर 1-2 किमी पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में बिजली, पेयजल, साफ-सफाई की नियमित निगरानी करेंगे और दैनिक रिपोर्ट जोनल मजिस्ट्रेट के माध्यम से उप जिलाधिकारी को भेजेंगे।
जिलाधिकारी की अनुमति के बिना मेला अवधि में कोई भी भंडारा आयोजित नहीं किया जाएगा। भंडारे के दौरान डिस्पोजल प्लेट व ग्लास का प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मेला अवधि में खाद्य पदार्थों की नियमित चेकिंग की जाएगी।

ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Rishikesh News: बिजली लाइन ठीक करना पड़ा भारी, करंट की चपेट में आकर आउटसोर्स कर्मचारी ने मौके पर तोड़ा दम !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -बिजली आपूर्ति सुचारु करने की कोशिश एक लाइनमैन के लिए जानलेवा साबित हुई। ऋषिकेश में देर रात फॉल्ट ठीक करने के दौरान करंट लगने से उसकी मौत…


    ख़बर शेयर करे -

    Rishikesh: एम्स में नर्सिंग कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने से आक्रोशित नर्सिंग प्रोफेशनल डेवलपमेंट एसोसिएशन (एनपीडीए) एम्स ने 16 जुलाई से चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 5 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !