सितारगंज तहसील में हाईवोल्टेज ड्रामा: रातभर \’कैद\’ रही विजिलेंस टीम, अफसरों का इंतजार, विवाद बरकरार !

ख़बर शेयर करे -

सितारगंज तहसील में विजिलेंस टीम की ट्रैप कार्रवाई के बाद विरोध शुरू हो गया। विरोध के चलते विजिलेंस टीम पूरी रात परिसर के अंदर ही फंसी रही। विजिलेंस अधिकारियों और कर्मचारी संगठनों के बीच कई दौर की वार्ता हुई, लेकिन समाधान नहीं निकला।

सितारगंज तहसील परिसर में विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई के बाद शुरू हुआ गतिरोध पूरी रात जारी रहा। कर्मचारी संगठनों के विरोध के चलते विजिलेंस टीम रातभर तहसील परिसर में ही रही। देर रात तक विजिलेंस अधिकारियों और कर्मचारी संगठनों के बीच कई दौर की वार्ता की कोशिश हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। वार्ता विफल रहने के कारण विजिलेंस टीम को पूरी रात परिसर के भीतर ही रुकना पड़ा।

रात के दौरान जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के मौके पर पहुंचकर मध्यस्थता करने और मामले का समाधान निकालने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन देर रात तक जिले का कोई वरिष्ठ अधिकारी तहसील परिसर नहीं पहुंचा। इससे पूरे घटनाक्रम को लेकर तनाव की स्थिति बनी रही।

उधर, ट्रैप में गिरफ्तार वरिष्ठ सहायक भूपेंद्र सिंह राणा के परिजन भी रात में तहसील परिसर पहुंच गए। मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा ने भी घटनाक्रम की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से वार्ता की। इधर, विजिलेंस की कार्रवाई के विरोध में राजस्व कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन तेज कर दिया है। राजस्व कर्मचारी संयुक्त परिषद सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर विजिलेंस की कार्रवाई पर गंभीर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
कर्मचारी संगठनों का कहना है कि राजस्व वसूली की नियमित एवं वैधानिक प्रक्रिया को रिश्वतखोरी का मामला बताकर कर्मचारियों की छवि धूमिल की जा रही है। उनका आरोप है कि बिना सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच किए कार्रवाई किए जाने से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
वहीं, राजस्व कर्मियों ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई जाती और उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस कार्य बहिष्कार से प्रदेशभर में तहसीलों में नामांतरण, आय-जाति-निवास प्रमाणपत्र, भू-अभिलेख, राजस्व वसूली सहित अन्य राजस्व सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है। 


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की मौजूदगी ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। देर शाम सड़क किनारे तेंदुआ दिखाई देने के बाद राहगीरों में…


    ख़बर शेयर करे -

    Uttarakhand Weather: आज भी झमाझम बारिश का दौर, दून समेत सात जिलों में येलो अलर्ट; 80 सड़कें बंद !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -उत्तराखंड में आज भी पहाड़ से मैदान तक बादल छाए हैं। वहीं, मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के अधिकतर…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 5 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !