सफाईकर्मियों से हुई मारपीट और जानलेवा हमला ,मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करे -

The post सफाईकर्मियों से हुई मारपीट और जानलेवा हमला ,मुकदमा दर्ज appeared first on Avikal Uttarakhand.

हाउसकीपिंग के मालिक व अन्य पर मुकदमा दर्ज

महिला हाउसकीपिंग स्टाफ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कार्यरत दो महिला सफाई कर्मचारियों के साथ कथित मारपीट, जानलेवा हमला तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में पटेल नगर पुलिस ने कृष्णा हाउसकीपिंग, माता मंदिर रोड, अजबपुर के संचालक दीपक जायसवाल, विनोद नौटियाल सहित छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। कृष्णा हाउसकीपिंग के 4 सुपरवाइजर भी इस मामले में संदिग्ध पाए गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर में अस्पताल की सफाई कर्मचारी मंजीत कौर एवं गीता देवी ने आरोप लगाया है कि कृष्णा हाउसकीपिंग के संचालक दीपक जायसवाल और विनोद नौटियाल के कहने पर 5-6 महिलाओं ने उनके साथ मारपीट की तथा उन पर जानलेवा हमला किया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि घटना के दौरान उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी गई, जिससे वे बेहद भयभीत हैं।

\"\"

तहरीर में दोनों महिलाओं ने आशंका जताई है कि आरोपियों से उन्हें भविष्य में भी अपनी जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पटेल नगर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए
कृष्णा हाउसकीपिंग, माता मंदिर रोड, अजबपुर के संचालक दीपक जायसवाल, विनोद नौटियाल सहित 5-6 अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों शिकायतकर्ता लंबे समय से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। घटना के बाद से दोनों महिलाएं मानसिक रूप से काफी डरी और सहमी हुई हैं तथा उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

The post सफाईकर्मियों से हुई मारपीट और जानलेवा हमला ,मुकदमा दर्ज appeared first on Avikal Uttarakhand.


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    अब तेजी से कटेंगे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -The post अब तेजी से कटेंगे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन appeared first on Avikal Uttarakhand. यूपीसीएल- तय लक्ष्य पूरा नहीं होने पर एमडी ने जताई नाराज़गी…


    ख़बर शेयर करे -

    तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से किया सम्मानित

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -The post तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से किया सम्मानित appeared first on Avikal Uttarakhand. तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 3 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 0 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 0 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 0 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !