Udham Singh Nagar News: सड़क पार करते समय ड्राइवर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत !

ख़बर शेयर करे -

नानकमत्ता। ढाबे पर खाना खाकर सड़क पार कर रहे पिकअप चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल चालक को 108 एम्बुलेंस से उपजिला चिकित्सालय सितारगंज भिजवाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

मंगलवार को पिकअप का चालक हल्द्वानी से सामान लेकर पिथौरागढ़ जा रहा था। उसने पचपेड़ा के पास वाहन रोक कर हाईवे किनारे ढाबे पर खाना खाया। खाना खाकर वह हाईवे पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

112 नंबर पर किसी ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद घायल चालक को 108 एंबुलेंस से उपजिला चिकित्सालय सितारगंज भिजवाया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक के पास से मिले ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर मृतक की पहचान आनंद सिंह नयाल पुत्र स्व. मदन सिंह नयाल निवासी लेती बुंगा बडलिया मुक्तेश्वर, नैनीताल के रूप में हुई।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Udham Singh Nagar: नगर निगम ने चलाया अभियान, सड़कों से 15 से अधिक लावारिस पशु पकड़े !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे –  रुद्रपुर। शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों से लावारिस पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को पहले दिन नगर निगम की टीम…


    ख़बर शेयर करे -

    क्रेन की टक्कर से महिला की मौत, हादसे के बाद चालक फरार !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -काशीपुर में मंदिर से पूजा कर घर लौट रही एक महिला की क्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 0 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 3 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 0 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 0 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 0 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !